छत्तीसगढ़बिलासपुर

जांजगीर: इंस्टा पर LIVE आकर युवती ने किया सुसाइड, लव-अफेयर में लगाई फांसी; तड़प-तड़पकर गई जान

जांजगीर। जांजगीर-चांपा जिले में एक युवती ने लव अफेयर में जान दे दी। मरने से पहले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर लाइव आई थी, जिसका वीडियो भी सामने आया है। कमरे के अंदर युवती ने फंखे पर फांसी लगाई है। मामला नवागढ़ थाना क्षेत्र के मिस्दा गांव का है।

 

युवती ने लव अफेयर में सुसाइड कर लिया। मरने से पहले इंस्टाग्राम पर लाइव आई थी, जिसका वीडियो भी सामने आया है।

मिली जानकारी मरने वाली युवती का नाम अंकुर नाथ (19) है। जिस वक्त युवती फांसी लगा रही थी, उस वक्त वीडियो को 21 लोगों ने लाइव देखा है। उसे सुसाइड करने से रोकने के लिए कमेंट भी कर रहे थे।

जांजगीर-चांपा जिले में एक युवती ने लव अफेयर में सुसाइड कर लिया। युवती का नाम अंकुर नाथ है।

वीडियो देखकर फौरन पहुंचे लोग

जानकारी के मुताबिक लाइव वीडियो को देखकर आसपास के रिश्तेदार और गांव के कुछ लोग फौरन युवती के घर पहुंचे, लेकिन तब तक युवती फंदे पर झूल चुकी थी। ग्रामीणों को लगा कि युवती बेहोश है। उसे तत्काल नवागढ़ सीएचसी अस्पताल लेकर गए, लेकिन डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया।

 

ग्रामीणों ने बताया कि मोबाइल में अक्सर बिजी रहती थी। ऐसे में आशंका है कि प्रेम-प्रसंग में जान दी है। फोन में ही किसी से लड़ाई हुई होगी। इसके साथ ही युवती रील्स बनाती थी, तो किसी के गलत कमेंट को लेकर भी सुसाइड की आशंका है।

अपनी एक बहन के साथ रहती थी युवती

स्थानीय लोगों के मुताबिक युवती के माता-पिता हैदराबाद में रोजी मजदूरी का काम करते हैं। वह अपनी एक बहन के साथ यहां रहती थी। उसके माता-पिता हैदराबाद से आ गए हैं। लड़की के माता पिता को लाइव वीडियो देखने वालों ने ही कॉल कर सूचना दी थी।

अंकुर नाथ इंस्टाग्राम में रील्स भी बनाती थी, जिसे अपलोड करती थी। साथ फोटोग्राफ्स लेने की भी शौकीन थी।

लड़की के मोबाइल को जब्त किया गया

नवागढ़ थाना प्रभारी भास्कर शर्मा ने बताया कि युवती ने 29 दिसंबर को फांसी लगाई है। लड़की के मोबाइल को जब्त किया गया है। फोन में सुसाइड को लेकर कुछ सुराग मिलने की उम्मीद है। साइबर टीम मोबाइल की जांच कर रही है।

 

थाना प्रभारी ने बताया कि परिवार के सदस्यों का बयान लिया गया, जिसमें प्रेम प्रसंग की बात सामने आई है। युवती के शव को अस्पताल से मर्चुरी भेजा गया। पोस्टमॉर्टम के बाद लाश परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है।

Show More

Nyazul Haque

सीजी न्यूज़ हलचल एक हिंदी समाचार वेबसाइट है जो की हिंदी साइटों में सबसे अधिक लोकप्रिय सबसे विश्वसनीय और निष्पक्ष समाचार अपने पाठकों को तक पहुचातें है। हमारी बड़ी खबरो की घटना को तत्काल पाठकों तक पहली प्राथमिकता होती है । अपने आसपास की छोटी बड़ी खबर प्रकाशन करने के लिए संपर्क कर सकते हैं। Mo.8269077840

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
BREAKING
छत्तीसगढ़: अब बिना अनुमति नहीं किया जा सकेगा कोई भी व्यापार; ठेले, गुमटी और वाहनों से व्यापार के लिए... बिलासपुर: SECR से चलने वाली चार ट्रेनें कैंसिल, 13-23 नवंबर तक अलग-अलग तिथियों पर नहीं चलेंगी गाड़ि... छत्तीसगढ़: ‘शराब बिक्री बंद करो, हाफ बिजली बिल शुरु करो; राज्योत्सव पर पुलिस पंडाल के बोर्ड पर लिखे ... बिलासपुर: फिर एक ही ट्रैक पर आई 3 ट्रेनें, यात्री ट्रेन के आगे-पीछे खड़ी हो गईं दो मालगाड़ियां; कोरब... छत्तीसगढ़: पत्रकार हत्याकांड मामले में पत्नी और प्रेमी को आजीवन कारावास की सजा बिलासपुर: रेल हादसे का असर, स्टेशन पर रुकी ट्रेनें, यात्रियों में हड़कंप और आक्रोश छत्तीसगढ़: प्रदेश में आज से वोटर लिस्ट का सत्यापन, 27 हजार BLO करेंगे घर-घर सर्वे छत्तीसगढ़: महाराजा अग्रसेन पर विवादित टिप्पणी के बाद अग्रवाल समाज ने किया थाने का घेराव; अमित बघेल क... छत्तीसगढ़: 12 कारोबारियों के घर ACB-EOW की छापेमारी, 10 गाड़ियों में पहुंची टीम; DMF घोटाले में कार्... बिलासपुर: कांग्रेस नेता के कार्यालय में चली गोली, 2 घायल; बाइक सवार नकाबपोशों ने की फायरिंग