क्राइमछत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: ‘सीआईडी से बोल रहा हूं, आपकी बेटी ड्रग्स सप्लाई करते पकड़ी गई है, बदमाशों ने निगम कर्मचारी को ठगा

रायपुर। पुणे में इंटर्नशिप कर रही अपनी बेटी को बचाने के लिए नगर निगम कर्मचारी मनीष कुमार भोई ठगी का शिकार हो गए। उन्होंने एक अज्ञात नंबर से आई कॉल का जवाब दिया, जिसमें सामने वाले व्यक्ति ने खुद को महाराष्ट्र सीआईडी का अफसर बताया और कहा कि उनकी बेटी और उसकी तीन सहेलियाँ ड्रग बेचने के आरोप में गिरफ्तार हो गई हैं।

कैसे हुई डिजिटल ठगी

घटना की शुरुआत उस दिन हुई, जब मनीष कुमार भोई सुबह के समय अपने कार्यालय जाने के लिए घर से निकले थे। इसी दौरान उन्हें एक अज्ञात नंबर से फोन आया। फोन करने वाला व्यक्ति खुद को महाराष्ट्र सीआईडी का अफसर बताने लगा और कहा कि उनकी बेटी ड्रग बेचने के आरोप में अपनी तीन सहेलियों के साथ गिरफ्तार हो गई है।

ठग ने मनीष कुमार से कहा कि यदि वे अपनी बेटी को छुड़ाना चाहते हैं, तो उन्हें एक लाख रुपये तुरंत देने होंगे। इस डर में आकर मनीष ने बिना किसी से बात किए तुरंत अपने खाते से 25 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। इस दौरान ठग ने उन्हें उनकी बेटी की आवाज भी भेजी, जिसमें वह मदद की गुहार लगा रही थी।

ठग ने की लाख रुपये जमा करने की मांग

ठग ने मनीष कुमार पर दबाव बनाते हुए एक लाख रुपये की मांग की। उन्होंने कहा कि अगर पैसे जल्द से जल्द ट्रांसफर नहीं किए गए, तो उनकी बेटी के खिलाफ मामला गंभीर हो जाएगा। डर के मारे मनीष ने तय किया कि वह बचे हुए पैसे लेकर बैंक जाएंगे और तुरंत जमा करेंगे। वे घर से और पैसे लेकर बैंक पहुंचे, लेकिन वहां पैन कार्ड से उनका खाता लिंक न होने के कारण वे पैसे जमा नहीं कर पाए।

ठगी का एहसास हुआ

बैंक से खाली हाथ लौटने के बाद मनीष कुमार को एक अजीब सा शक हुआ कि कुछ गलत हो रहा है। जब उन्होंने अपने बेटे से इस बारे में बात की, तो बेटे ने बहन से संपर्क किया। इस बातचीत में मनीष कुमार को यह अहसास हुआ कि उन्होंने ठगी का शिकार हो गए हैं। बेटे ने तुरंत बहन से बात की, और मनीष कुमार को यह बताया कि बहन तो असलियत सामने आई और पता चला कि वे डिजिटल अरेस्ट का शिकार हुए हैं।।

मनीष कुमार की समझदारी से बची 80 हजार रुपये

हालांकि, मनीष कुमार की समझदारी के कारण वे 80 हजार रुपये को बचाने में सफल रहे, क्योंकि बैंक में जमा करते समय पैन कार्ड लिंक न होने के कारण पैसे जमा नहीं हो पाए। उन्होंने पुलिस से ठग के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है और ठगों का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

Show More

Nyazul Haque

सीजी न्यूज़ हलचल एक हिंदी समाचार वेबसाइट है जो की हिंदी साइटों में सबसे अधिक लोकप्रिय सबसे विश्वसनीय और निष्पक्ष समाचार अपने पाठकों को तक पहुचातें है। हमारी बड़ी खबरो की घटना को तत्काल पाठकों तक पहली प्राथमिकता होती है । अपने आसपास की छोटी बड़ी खबर प्रकाशन करने के लिए संपर्क कर सकते हैं। Mo.8269077840

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
BREAKING
छत्तीसगढ़: अब बिना अनुमति नहीं किया जा सकेगा कोई भी व्यापार; ठेले, गुमटी और वाहनों से व्यापार के लिए... बिलासपुर: SECR से चलने वाली चार ट्रेनें कैंसिल, 13-23 नवंबर तक अलग-अलग तिथियों पर नहीं चलेंगी गाड़ि... छत्तीसगढ़: ‘शराब बिक्री बंद करो, हाफ बिजली बिल शुरु करो; राज्योत्सव पर पुलिस पंडाल के बोर्ड पर लिखे ... बिलासपुर: फिर एक ही ट्रैक पर आई 3 ट्रेनें, यात्री ट्रेन के आगे-पीछे खड़ी हो गईं दो मालगाड़ियां; कोरब... छत्तीसगढ़: पत्रकार हत्याकांड मामले में पत्नी और प्रेमी को आजीवन कारावास की सजा बिलासपुर: रेल हादसे का असर, स्टेशन पर रुकी ट्रेनें, यात्रियों में हड़कंप और आक्रोश छत्तीसगढ़: प्रदेश में आज से वोटर लिस्ट का सत्यापन, 27 हजार BLO करेंगे घर-घर सर्वे छत्तीसगढ़: महाराजा अग्रसेन पर विवादित टिप्पणी के बाद अग्रवाल समाज ने किया थाने का घेराव; अमित बघेल क... छत्तीसगढ़: 12 कारोबारियों के घर ACB-EOW की छापेमारी, 10 गाड़ियों में पहुंची टीम; DMF घोटाले में कार्... बिलासपुर: कांग्रेस नेता के कार्यालय में चली गोली, 2 घायल; बाइक सवार नकाबपोशों ने की फायरिंग