छत्तीसगढ़

कार और बाइक में भिड़ंत, तीन बार हवा में पलटी गाड़ी; हादसे में नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष की भाभी की मौत

कोरबा – राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक तेज रफ्तार कार और बाइक के मध्य आमने- सामने टक्कर हो गई। कार में सवार छुरी नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष हीरानंद पंजवानी की भाभी की मौत हो गई। वहीं चार लोग घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस हादसे में दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। जिन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना कटघोरा के आगे रजकम्मा के पास कार और बाइक में जबरदस्त आमने-सामने भिड़ंत हो गई। ग्राम छुरी निवासी पंजवानी के बड़े भाई नानक पंजवानी अपनी पत्नी साधना और पुत्र हितेश के साथ किसी कार्य से अपनी कार में सोमवार की सुबह बिलासपुर गए थे। जहां मंगलवार की सुबह काम निपटाने के बाद तीनों कार से वापस लौट रहे थे। कार उनका पुत्र हितेश चला रहा था। ग्राम रजकम्मा के पास पहुंचे थे। तभी बाइक क्रमांक सीजी 12 एपी 3261 के साथ टक्कर हो गई।

दुर्घटना इतनी जबरदस्त थी कि कार तीन बार पलट कर पुन: सीधी होकर खडी हो गई। वहीं बाइक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। बाइक सवार कुलदीप सिंह के सिर पर गंभीर रूप से चोट लगी है। साथ ही बाइक में सवार महिला समेत कार सवार नानक पंजवानी, उनकी पत्नी साधना व पुत्र भी घायल हो गए।

देखते ही देखते राहगीरों की भीड़ एकत्रित हो गई। राहगीरों ने आनन-फानन में एबुलेंस एवं डायल 112 को फोन किया। एंबुलेंस के पहुंचने पर घायलों को उपचार के लिए कटघोरा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया। जहां चार लोगों की हालत बेहद गंभीर बनी हुई थी। उन्हें कोरबा के निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। इलाज के दौरान साधना की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं दो की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है। इस घटना के बाद परिजनों और शुभचिंतकों की भीड़ अस्पताल में एकत्रित हो गई।

Show More

Nyazul Haque

सीजी न्यूज़ हलचल एक हिंदी समाचार वेबसाइट है जो की हिंदी साइटों में सबसे अधिक लोकप्रिय सबसे विश्वसनीय और निष्पक्ष समाचार अपने पाठकों को तक पहुचातें है। हमारी बड़ी खबरो की घटना को तत्काल पाठकों तक पहली प्राथमिकता होती है । अपने आसपास की छोटी बड़ी खबर प्रकाशन करने के लिए संपर्क कर सकते हैं। Mo.8269077840

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
BREAKING
छत्तीसगढ़: अब बिना अनुमति नहीं किया जा सकेगा कोई भी व्यापार; ठेले, गुमटी और वाहनों से व्यापार के लिए... बिलासपुर: SECR से चलने वाली चार ट्रेनें कैंसिल, 13-23 नवंबर तक अलग-अलग तिथियों पर नहीं चलेंगी गाड़ि... छत्तीसगढ़: ‘शराब बिक्री बंद करो, हाफ बिजली बिल शुरु करो; राज्योत्सव पर पुलिस पंडाल के बोर्ड पर लिखे ... बिलासपुर: फिर एक ही ट्रैक पर आई 3 ट्रेनें, यात्री ट्रेन के आगे-पीछे खड़ी हो गईं दो मालगाड़ियां; कोरब... छत्तीसगढ़: पत्रकार हत्याकांड मामले में पत्नी और प्रेमी को आजीवन कारावास की सजा बिलासपुर: रेल हादसे का असर, स्टेशन पर रुकी ट्रेनें, यात्रियों में हड़कंप और आक्रोश छत्तीसगढ़: प्रदेश में आज से वोटर लिस्ट का सत्यापन, 27 हजार BLO करेंगे घर-घर सर्वे छत्तीसगढ़: महाराजा अग्रसेन पर विवादित टिप्पणी के बाद अग्रवाल समाज ने किया थाने का घेराव; अमित बघेल क... छत्तीसगढ़: 12 कारोबारियों के घर ACB-EOW की छापेमारी, 10 गाड़ियों में पहुंची टीम; DMF घोटाले में कार्... बिलासपुर: कांग्रेस नेता के कार्यालय में चली गोली, 2 घायल; बाइक सवार नकाबपोशों ने की फायरिंग