छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: चक्रवाती तूफान ‘फेंजल’ का रहेगा असर, आज से 2 दिसंबर तक 13 जिलों में बारिश की चेतावनी

रायपुर ।प्रदेश के मौसम में उतार चढ़ाव का दौर जारी है। कड़ाके की ठंड के बीच अब आज (शनिवार) से 2 दिसंबर तक 13 जिलों में बारिश की चेतावनी है। बंगाल की खाड़ी में बने साइक्लोन ‘फेंजल’ के असर से प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से माध्यम बारिश हो सकती है। सबसे ज्यादा असर सरगुजा और बस्तर संभाग में पड़ सकता है।

अगले तीन दिन न्यूनतम तापमान 2 से 4 डिग्री तक बढ़ सकता है। जिससे रात में ठंड से थोड़ी राहत मिलेगी। बता दें कि साइक्लोन ‘फेंजल’ दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना हुआ है, जिसके असर से ऐसी स्थिति बन रही है। आज इसके पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने की संभावना है। दोपहर तक तूफान उत्तरी तमिलनाडु तट को पार कर सकता है।

सरगुजा संभाग में ठंड ने तोड़ा 37 साल का रिकॉर्ड

सरगुजा संभाग में इस साल कड़ाके की ठंड पड़ रही है। ठंड ने 37 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया गया है। मैनपाट में रात का पारा 4.8 डिग्री तक पहुंच गया है। सामरी पाट में भी कड़ाके की ठंड से लोगों को दिन में गर्म कपड़ों का सहारा लेना पड़ रहा है। सरगुजा में न्यूनतम तापमान 7℃ डिग्री रिकॉर्ड किया गया है।

जानिए कैसा रहेगा आज रायपुर का मौसम

सुबह से ही बदल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान 29℃ और न्यूनतम तापमान 17℃ के आसपास रहने की संभावना है।

प्रदेश में 11 नवंबर से पड़ रही अच्छी ठंड

प्रदेश में पिछले 18 दिनों से अच्छी ठंड पड़ रही है। 10 नवंबर तक उत्तरी छत्तीसगढ़ समेत पूरे प्रदेश में रात का तापमान सामान्य से एक से दो डिग्री तक अधिक था। 11 नवंबर से अंबिकापुर और पेंड्रारोड में पहली बार तापमान सामान्य से आधा डिग्री नीचे आया। एक-दो दिनों के भीतर ही शुष्क हवा के असर से पूरे सरगुजा संभाग में कड़ाके की ठंड पड़ने लगी।

रायपुर के आउटर क्षेत्र यानी माना एयरपोर्ट समेत बिलासपुर, अंबिकापुर, पेंड्रारोड, जगदलपुर और मैदानी इलाके में शामिल दुर्ग में रात का तापमान सामान्य से तीन से चार डिग्री तक गिर गया।

Show More

Nyazul Haque

सीजी न्यूज़ हलचल एक हिंदी समाचार वेबसाइट है जो की हिंदी साइटों में सबसे अधिक लोकप्रिय सबसे विश्वसनीय और निष्पक्ष समाचार अपने पाठकों को तक पहुचातें है। हमारी बड़ी खबरो की घटना को तत्काल पाठकों तक पहली प्राथमिकता होती है । अपने आसपास की छोटी बड़ी खबर प्रकाशन करने के लिए संपर्क कर सकते हैं। Mo.8269077840

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
BREAKING
छत्तीसगढ़: अब बिना अनुमति नहीं किया जा सकेगा कोई भी व्यापार; ठेले, गुमटी और वाहनों से व्यापार के लिए... बिलासपुर: SECR से चलने वाली चार ट्रेनें कैंसिल, 13-23 नवंबर तक अलग-अलग तिथियों पर नहीं चलेंगी गाड़ि... छत्तीसगढ़: ‘शराब बिक्री बंद करो, हाफ बिजली बिल शुरु करो; राज्योत्सव पर पुलिस पंडाल के बोर्ड पर लिखे ... बिलासपुर: फिर एक ही ट्रैक पर आई 3 ट्रेनें, यात्री ट्रेन के आगे-पीछे खड़ी हो गईं दो मालगाड़ियां; कोरब... छत्तीसगढ़: पत्रकार हत्याकांड मामले में पत्नी और प्रेमी को आजीवन कारावास की सजा बिलासपुर: रेल हादसे का असर, स्टेशन पर रुकी ट्रेनें, यात्रियों में हड़कंप और आक्रोश छत्तीसगढ़: प्रदेश में आज से वोटर लिस्ट का सत्यापन, 27 हजार BLO करेंगे घर-घर सर्वे छत्तीसगढ़: महाराजा अग्रसेन पर विवादित टिप्पणी के बाद अग्रवाल समाज ने किया थाने का घेराव; अमित बघेल क... छत्तीसगढ़: 12 कारोबारियों के घर ACB-EOW की छापेमारी, 10 गाड़ियों में पहुंची टीम; DMF घोटाले में कार्... बिलासपुर: कांग्रेस नेता के कार्यालय में चली गोली, 2 घायल; बाइक सवार नकाबपोशों ने की फायरिंग