बिलासपुर नगर निगम चुनाव : वार्ड क्रमांक 06 कांग्रेस प्रत्याशी सुधा गोपाल ठाकुर के समर्थन मे पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल , जनसम्पर्क मे उमड़ा युवाओं और महिलाओ का जनसैलाब…

बिलासपुर। नगर निगम का चुनावी शोर अब तेजी पकड़ रहा है क्योंकि मतदान को अब कुछ ही समय बाकी रह गया है ऐसे में सभी राजनीतिक दल और प्रत्याशी चुनाव प्रचार में पूरी तरह से अपनी ताकत झोक चुके हैं वहीं कांग्रेस भी अपना पूरा दाम कम दिख रही है पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व मे विशाल ट्रैक्टर रैली का आयोजन किया गया और शहर के वार्डों मे रैली के माध्यम से जनसम्पर्क किया और वार्ड क्रमांक 06 यदुनन्दन नगर मे कांग्रेस प्रत्याशी सुधा गोपाल ठाकुर के लिए जनता से समर्थन माँगा है।


देर शाम ट्रैक्टर रैली वार्ड क्रमांक 06 पहुंची रैली में बिलासपुर महापौर प्रत्याशी प्रमोद नायक सहित वार्ड क्रमांक 06 के पार्षद प्रत्याशी सुधा गोपाल ठाकुर शामिल हुई, जहां आम सभा को संबोधित करते हुए कहा कि बिलासपुर को स्वच्छ बिलासपुर बनाने के लिए कांग्रेस ने पूरी तरह से रूपरेखा तैयार कर ली है लेकिन यह तभी संभव है जब बिलासपुर की जनता कांग्रेस का महापौर और कांग्रेस के पार्षद प्रत्याशी को नगर निगम में जीता कर भेजेंगे उन्होंने कहा कि अगर वार्ड में विकास की लहर को बढ़ाना है तो कांग्रेस को जिताना है।
हालांकि उनके विरोधी कुछ भी कहे लेकिन वास्तविकता तो यही है कि सुधा गोपाल ठाकुर के आगे सभी विरोधी ध्वस्त नजर आ रहे हैं जो स्पष्ट दर्शाता है किसुधा गोपाल ठाकुर ने वार्ड के विकास के लिए कार्य तो किया है ऐसे में अगर सुधा गोपाल ठाकुर को वार्ड की जनता मौका देती है तो अगले पांच सालों में विकास देखने को मिलेगा





