बिलासपुर

बिलासपुर : न्यू बस स्टैंड रोड से सेक्टर डी मार्ग पर अतिक्रमण पर विवाद गहराया, अतिक्रमण हटाने की मांग लिए स्थानीय जनता और जनप्रतिनिधि पहुंचे कलेक्टर परिसर, अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही के दौरान जमकर बवाल….देखें वीडियो…

बिलासपुर-रायपुर हाईवे से तिफरा औद्योगिक क्षेत्र के सेक्टर डी यदुनंदन नगर को जोड़ने वाली 30 मीटर चौड़ी सड़क, जो मास्टर प्लान का हिस्सा है, बीते कुछ वर्षों से विवादों के घेरे में है। स्थानीय बिल्डर और कॉलोनाइजर द्वारा इस सार्वजनिक मार्ग को बार-बार निजी संपत्ति बताकर बंद करने की घटनाएं आम हो गई हैं। इस स्थिति ने न केवल स्थानीय नागरिकों की दिनचर्या प्रभावित की है, बल्कि क्षेत्र में दुर्घटनाओं और असुविधाओं की स्थिति भी पैदा कर दी है। जिससे प्रभावित जनता और जनप्रतिनिधि आज कलेक्टर के समक्ष ज्ञापन सौपा है और कार्यवाही की मांग की है।

बिलासपुर में तिफरा स्थित मंडपम क्षेत्र में बुधवार को अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही के दौरान तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो गई। नगर निगम की टीम ने जायसवाल कॉलोनी द्वारा बांस-बल्ली से किए गए अवैध कब्जे को हटाने की कार्यवाही शुरू की थी, लेकिन इस दौरान भारी विवाद खड़ा हो गया। स्थिति तब और गंभीर हो गई जब शैलेन्द्र जायसवाल और राजेन्द्र प्रसाद शुक्ला के बीच आपसी झगड़ा शुरू हो गया। हालत यह बनी कि दोनों हाथपाई पर उतर आए थे।

नगर निगम द्वारा मंडपम तिफरा क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण हटाने की मुहिम चलाई जा रही थी। यह अतिक्रमण मण्डपम के बाजू में स्थित जायसवाल कॉलोनी द्वारा किया गया था, जहां बांस और बल्ली का इस्तेमाल कर क्षेत्र को घेरा गया था। अधिकारियों ने शिकायत मिलने के बाद मौके पर पहुंचकर कब्जा हटाने की कार्यवाही शुरू की।

कार्यवाही के दौरान स्थानीय निवासियों और अधिकारियों के बीच तीखी नोकझोंक हुई। मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि कब्जा हटाने की प्रक्रिया में अचानक तनाव बढ़ गया, जिससे स्थिति को संभालना मुश्किल हो गया। इस बीच, शैलेन्द्र जायसवाल और राजेन्द्र पशुक्ला के बीच निजी विवाद ने मामले को और पेचीदा बना दिया। दोनों पक्षों में जमकर बहसबाजी और आरोप-प्रत्यारोप हुए।

सूत्रों के मुताबिक, प्रशासन द्वारा पहले ही इस अतिक्रमण को हटाने के लिए नोटिस जारी किया गया था। लेकिन स्थानीय निवासियों ने इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी, जिसके चलते यह कार्यवाही जरूरी हो गई। हालात बिगड़ने के कारण पुलिस को भी मौके पर बुलाना पड़ा। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में लाने का प्रयास किया और दोनों पक्षों को शांत किया।

इस पूरे घटनाक्रम ने मंडपम तिफरा क्षेत्र में हड़कंप मचा दिया है। नगर निगम के अधिकारियों ने साफ कर दिया है कि अवैध अतिक्रमण के खिलाफ मुहिम जारी रहेगी। वहीं, स्थानीय निवासियों का कहना है कि इस कार्यवाही में उनकी बातों को अनसुना किया गया।

Show More

Nyazul Haque

सीजी न्यूज़ हलचल एक हिंदी समाचार वेबसाइट है जो की हिंदी साइटों में सबसे अधिक लोकप्रिय सबसे विश्वसनीय और निष्पक्ष समाचार अपने पाठकों को तक पहुचातें है। हमारी बड़ी खबरो की घटना को तत्काल पाठकों तक पहली प्राथमिकता होती है । अपने आसपास की छोटी बड़ी खबर प्रकाशन करने के लिए संपर्क कर सकते हैं। Mo.8269077840

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
BREAKING
छत्तीसगढ़: अब बिना अनुमति नहीं किया जा सकेगा कोई भी व्यापार; ठेले, गुमटी और वाहनों से व्यापार के लिए... बिलासपुर: SECR से चलने वाली चार ट्रेनें कैंसिल, 13-23 नवंबर तक अलग-अलग तिथियों पर नहीं चलेंगी गाड़ि... छत्तीसगढ़: ‘शराब बिक्री बंद करो, हाफ बिजली बिल शुरु करो; राज्योत्सव पर पुलिस पंडाल के बोर्ड पर लिखे ... बिलासपुर: फिर एक ही ट्रैक पर आई 3 ट्रेनें, यात्री ट्रेन के आगे-पीछे खड़ी हो गईं दो मालगाड़ियां; कोरब... छत्तीसगढ़: पत्रकार हत्याकांड मामले में पत्नी और प्रेमी को आजीवन कारावास की सजा बिलासपुर: रेल हादसे का असर, स्टेशन पर रुकी ट्रेनें, यात्रियों में हड़कंप और आक्रोश छत्तीसगढ़: प्रदेश में आज से वोटर लिस्ट का सत्यापन, 27 हजार BLO करेंगे घर-घर सर्वे छत्तीसगढ़: महाराजा अग्रसेन पर विवादित टिप्पणी के बाद अग्रवाल समाज ने किया थाने का घेराव; अमित बघेल क... छत्तीसगढ़: 12 कारोबारियों के घर ACB-EOW की छापेमारी, 10 गाड़ियों में पहुंची टीम; DMF घोटाले में कार्... बिलासपुर: कांग्रेस नेता के कार्यालय में चली गोली, 2 घायल; बाइक सवार नकाबपोशों ने की फायरिंग