क्राइमबिलासपुर

सीपत: बाज़ार से लौट रही युवती के गले से सोने की चेन की लूट.. बाइक सवार नकाबपोश हुए फरार,

बिलासपुर – एक बार फिर बाइक सवार आरोपियों ने चैन स्नेचिंग की घटना को अंजाम दिया है। मिली जानकारी के अनुसार सीपत एनटीपीसी के सहायक प्रबंधक की बेटी के गले से बाइक सवार नकाबपोश लोगों ने सोने की चेन की लूट की है। इसके बाद बाइक सवार तेजी से बलौदा की ओर भाग निकले। युवती ने परिजनों को घटना की जानकारी देकर सीपत थाने में इसकी शिकायत की है। इस पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया है। सीपत के उज्जवल नगर में रहने वाली उर्जा ठाकुर के पिता भुनेश्वर ठाकुर एनटीपीसी में सहायक प्रबंधक हैं। उर्जा गुरुवार 7 नवंबर की शाम अपनी मां मीना ठाकुर के साथ खरीदारी करने नवाडीह चौक तक आई थी। यहां घरेलु सामान की खरीदारी के बाद मां-बेटी कालोनी स्थित अपने मकान की ओर जा रहे थे।

कालोनी के गेट के पहले मोड़ के पास पीछे से आ रहे बाइक सवार युवकों ने प्रार्थी उर्जा के गले से सोने की चेन खींच ली। अचानक हुई इस घटना से युवती हड़बड़ा गई। उन्होंने देखा कि बाइक के पीछे नंबर नहीं था। चेन खींचने वाले युवकों ने चेहरे को गमछे से ढक रखा था। युवती ने कालोनी पहुंचकर आसपास के लोगों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद उन्होंने अपने पिता को इस संबंध में बताया। युवती ने पिता के साथ थाने पहुंचकर घटना की शिकायत की है। इस पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया है। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों का फुटेज लिया है। इसके आधार पर चेन स्नेचिंग करने वाले युवकों की पहचान करने कोशिश की जा रही है।

Show More

Nyazul Haque

सीजी न्यूज़ हलचल एक हिंदी समाचार वेबसाइट है जो की हिंदी साइटों में सबसे अधिक लोकप्रिय सबसे विश्वसनीय और निष्पक्ष समाचार अपने पाठकों को तक पहुचातें है। हमारी बड़ी खबरो की घटना को तत्काल पाठकों तक पहली प्राथमिकता होती है । अपने आसपास की छोटी बड़ी खबर प्रकाशन करने के लिए संपर्क कर सकते हैं। Mo.8269077840

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
BREAKING
छत्तीसगढ़: अब बिना अनुमति नहीं किया जा सकेगा कोई भी व्यापार; ठेले, गुमटी और वाहनों से व्यापार के लिए... बिलासपुर: SECR से चलने वाली चार ट्रेनें कैंसिल, 13-23 नवंबर तक अलग-अलग तिथियों पर नहीं चलेंगी गाड़ि... छत्तीसगढ़: ‘शराब बिक्री बंद करो, हाफ बिजली बिल शुरु करो; राज्योत्सव पर पुलिस पंडाल के बोर्ड पर लिखे ... बिलासपुर: फिर एक ही ट्रैक पर आई 3 ट्रेनें, यात्री ट्रेन के आगे-पीछे खड़ी हो गईं दो मालगाड़ियां; कोरब... छत्तीसगढ़: पत्रकार हत्याकांड मामले में पत्नी और प्रेमी को आजीवन कारावास की सजा बिलासपुर: रेल हादसे का असर, स्टेशन पर रुकी ट्रेनें, यात्रियों में हड़कंप और आक्रोश छत्तीसगढ़: प्रदेश में आज से वोटर लिस्ट का सत्यापन, 27 हजार BLO करेंगे घर-घर सर्वे छत्तीसगढ़: महाराजा अग्रसेन पर विवादित टिप्पणी के बाद अग्रवाल समाज ने किया थाने का घेराव; अमित बघेल क... छत्तीसगढ़: 12 कारोबारियों के घर ACB-EOW की छापेमारी, 10 गाड़ियों में पहुंची टीम; DMF घोटाले में कार्... बिलासपुर: कांग्रेस नेता के कार्यालय में चली गोली, 2 घायल; बाइक सवार नकाबपोशों ने की फायरिंग