छत्तीसगढ़

पुष्पा 2 मूवी के कलेक्शन पर डाका, भिलाई के सिनेमाघर से 1.34 लाख की लूट

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में भिलाई तीन थाना क्षेत्र के मुक्ता ए 2 सिनेमा में लुटेरों ने लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया. दो बदमाश मंगलवार की सुबह साढ़े चार बजे सिनेमाघर में घुसे. पहले उन्होंने सिक्योरिटी गार्ड को पीटा फिर उसे एक कमरे में बंद कर दिया. इसके बाद लॉकर से 1.34 लाख रुपये लूटकर फरार हो गए. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की.

पुलिस को मिली शिकायत

सिनेमाघर के मैनेजर दीपक कुमार ने बताया कि लुटेरे वहां लगे सीसीटीवी कैमरों का डीवीआर भी अपने साथ ले गए. हालांकि, एक टूटा हुआ डीवीआर घटनास्थल पर मिला, जिसे ठीक कर फुटेज निकलाने का प्रयास किया जा रहा है. पुलिस का कहना है कि फुटेज में दो युवक मोटरसाइकिल पर आते हुए दिखाई दे रहे हैं. जिनकी पहचान की कोशिश की जा रही है.

फिल्म के शो हाउसफुल

बता दें, मुक्ता ए 2 सिनेमा में फिलहाल पुष्पा 2 फिल्म चल रही है, जिसके सभी शो हाउसफुल हैं. टिकट कलेक्शन को लेकर सिनेमाघर में अच्छी कमाई हो रही थी. सिनेमा हॉल के मैनेजर ने पुलिस को बताया कि लुटेरों ने पहले से रेकी की और पूरे घटनाक्रम को अंजाम दिया.

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. इस मामले पर एएसपी सिटी भिलाई सुख नंदन राठौर ने बताया कि फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा. पुलिस हर पहलू की गहनता से जांच कर रही है.

लुटेरों ने दिया पुलिस को चैलेंज

पुलिस के अनुसार घटना को अंजाम देकर लुटेरे मोटरसाइकिल से फरार हो गए. स्थानीय लोगों का कहना है कि इस वारदात ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं. वहीं पुलिस ने कई टीमें बनाकर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है.

 

 

Show More

Nyazul Haque

सीजी न्यूज़ हलचल एक हिंदी समाचार वेबसाइट है जो की हिंदी साइटों में सबसे अधिक लोकप्रिय सबसे विश्वसनीय और निष्पक्ष समाचार अपने पाठकों को तक पहुचातें है। हमारी बड़ी खबरो की घटना को तत्काल पाठकों तक पहली प्राथमिकता होती है । अपने आसपास की छोटी बड़ी खबर प्रकाशन करने के लिए संपर्क कर सकते हैं। Mo.8269077840

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
BREAKING
छत्तीसगढ़: अब बिना अनुमति नहीं किया जा सकेगा कोई भी व्यापार; ठेले, गुमटी और वाहनों से व्यापार के लिए... बिलासपुर: SECR से चलने वाली चार ट्रेनें कैंसिल, 13-23 नवंबर तक अलग-अलग तिथियों पर नहीं चलेंगी गाड़ि... छत्तीसगढ़: ‘शराब बिक्री बंद करो, हाफ बिजली बिल शुरु करो; राज्योत्सव पर पुलिस पंडाल के बोर्ड पर लिखे ... बिलासपुर: फिर एक ही ट्रैक पर आई 3 ट्रेनें, यात्री ट्रेन के आगे-पीछे खड़ी हो गईं दो मालगाड़ियां; कोरब... छत्तीसगढ़: पत्रकार हत्याकांड मामले में पत्नी और प्रेमी को आजीवन कारावास की सजा बिलासपुर: रेल हादसे का असर, स्टेशन पर रुकी ट्रेनें, यात्रियों में हड़कंप और आक्रोश छत्तीसगढ़: प्रदेश में आज से वोटर लिस्ट का सत्यापन, 27 हजार BLO करेंगे घर-घर सर्वे छत्तीसगढ़: महाराजा अग्रसेन पर विवादित टिप्पणी के बाद अग्रवाल समाज ने किया थाने का घेराव; अमित बघेल क... छत्तीसगढ़: 12 कारोबारियों के घर ACB-EOW की छापेमारी, 10 गाड़ियों में पहुंची टीम; DMF घोटाले में कार्... बिलासपुर: कांग्रेस नेता के कार्यालय में चली गोली, 2 घायल; बाइक सवार नकाबपोशों ने की फायरिंग