क्राइमबिलासपुर

बिलासपुर : यूट्यूब के जरिए महिला से 35 लाख की ऑनलाइन ठगी, अधिक मुनाफा का झांसा देकर करवाया निवेश

बिलासपुर : शहर में एक सनसनीखेज ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है। एक महिला से सोशल सर्विस (यूट्यूब) में निवेश करने का झांसा देकर 35 लाख 70 हजार रुपये ठग लिए गए। महिला को यूट्यूब चैनल के माध्यम से गरीबों की सेवा कार्यक्रम दिखाए गए, जिसके बाद उसे अधिक मुनाफा कमाने का लालच दिया गया। महिला ने साइबर रेंज थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

साइबर रेंज ने इस मामले में पुलिस अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीएसपी निमितेश सिंह परिहार ने बताया कि वर्ष 2020 में महिला ने यूट्यूब (YouTube) चैनल पर एक कमेंट किया था, जिसके बाद उसे संपर्क करने के लिए नंबर भेजा गया। वहाँ से महिला को निवेश करने का झांसा दिया गया और अलग-अलग किश्तों में पैसा जमा करने के लिए कहा गया।

 

महिला ने दो साल में 35 लाख 70 हजार रुपये ट्रांसफर किए, लेकिन जब उसने मुनाफा मांगा तो उसे केवल शीघ्र ट्रांसफर का झांसा दिया गया। महिला ने जब पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराने की बात की, तो जालसाजों ने उसे पैसे वापस लौटाने का आश्वासन दिया। अंत में महिला अपने बेटे के साथ साइबर पुलिस के पास पहुंची, जहां अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया गया है और मामले की विवेचना की जा रही है।

Show More

Nyazul Haque

सीजी न्यूज़ हलचल एक हिंदी समाचार वेबसाइट है जो की हिंदी साइटों में सबसे अधिक लोकप्रिय सबसे विश्वसनीय और निष्पक्ष समाचार अपने पाठकों को तक पहुचातें है। हमारी बड़ी खबरो की घटना को तत्काल पाठकों तक पहली प्राथमिकता होती है । अपने आसपास की छोटी बड़ी खबर प्रकाशन करने के लिए संपर्क कर सकते हैं। Mo.8269077840

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
BREAKING
छत्तीसगढ़: अब बिना अनुमति नहीं किया जा सकेगा कोई भी व्यापार; ठेले, गुमटी और वाहनों से व्यापार के लिए... बिलासपुर: SECR से चलने वाली चार ट्रेनें कैंसिल, 13-23 नवंबर तक अलग-अलग तिथियों पर नहीं चलेंगी गाड़ि... छत्तीसगढ़: ‘शराब बिक्री बंद करो, हाफ बिजली बिल शुरु करो; राज्योत्सव पर पुलिस पंडाल के बोर्ड पर लिखे ... बिलासपुर: फिर एक ही ट्रैक पर आई 3 ट्रेनें, यात्री ट्रेन के आगे-पीछे खड़ी हो गईं दो मालगाड़ियां; कोरब... छत्तीसगढ़: पत्रकार हत्याकांड मामले में पत्नी और प्रेमी को आजीवन कारावास की सजा बिलासपुर: रेल हादसे का असर, स्टेशन पर रुकी ट्रेनें, यात्रियों में हड़कंप और आक्रोश छत्तीसगढ़: प्रदेश में आज से वोटर लिस्ट का सत्यापन, 27 हजार BLO करेंगे घर-घर सर्वे छत्तीसगढ़: महाराजा अग्रसेन पर विवादित टिप्पणी के बाद अग्रवाल समाज ने किया थाने का घेराव; अमित बघेल क... छत्तीसगढ़: 12 कारोबारियों के घर ACB-EOW की छापेमारी, 10 गाड़ियों में पहुंची टीम; DMF घोटाले में कार्... बिलासपुर: कांग्रेस नेता के कार्यालय में चली गोली, 2 घायल; बाइक सवार नकाबपोशों ने की फायरिंग