बॉलीवुड

‘न जहर दिया गया और गला भी नहीं घोंटा गया’, सुशांत सिंह राजपूत केस में CBI की क्लोजर रिपोर्ट में खुलासा

मुंबई । सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने अपनी क्लोजर रिपोर्ट दाखिल कर दी है। पीटीआई के हवाले से सामने आई इस रिपोर्ट में सीबीआई ने एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती पर लगे सुशांत को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोपों में दोषी नहीं पाया। CBI की आखिरी रिपोर्ट में सुशांत की मौत की असल वजह सुसाइड ही बताया गया है।

सीबीआई ने विशेष अदालत के समक्ष पेश की रिपोर्ट

अधिकारियों ने बताया कि सीबीआई ने मुंबई की एक विशेष अदालत के समक्ष अपनी रिपोर्ट पेश कर दी है, जो अब यह तय करेगी कि रिपोर्ट को स्वीकार किया जाए या एजेंसी को आगे की जांच का आदेश दिया जाए।

सुशांत सिंह राजपूत – फोटो : इंस्टाग्राम

साढ़े चार साल तक चली जांच

14 जून, 2020 को सुशांत सिंह राजपूत बांद्रा में अपने घर में मृत पाए गए थे। उनकी मौत को पहले आत्महत्या माना गया, लेकिन बाद में कई सवाल उठे। इसके चलते 6 अगस्त 2020 में सीबीआई ने इसकी जांच शुरू की। अपनी जांच में सीबीआई ने सुशांत की कथित गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती और एक्टर से जुड़े कई करीबी लोगों के बयान दर्ज किए।

एक्टर के मेडिकल रिकॉर्ड भी खंगाले गए। एम्स के फॉरेंसिक विशेषज्ञों ने सीबीआई को अपनी रिपोर्ट में कहा कि सुशांत की मौत में ‘जहर या गला घोंटने’ जैसे दावों के कोई सबूत नहीं मिले। अब 4 साल 6 महीने 15 दिन बाद CBI ने फाइनल क्लोजर रिपोर्ट फाइल की।

इन दो मामलों पर CBI ने की जांच

सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह की रिया चक्रवर्ती के खिलाफ पटना में आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज करवाया था। इसके साथ ही उन्होंने एक्ट्रेस पर धोखाधड़ी और पैसों में हेरफेर करने के भी आरोप लगाए थे।

रिया चक्रवर्ती ने भी शिकायत दर्ज करवाई थी जिसमें उन्होंने सुशांत के परिवार पर मानसिक उत्पीड़न के आरोप लगाए थे।

सुशांत सिंह राजपूत – फोटो : सोशल मीडिया

अब कोर्ट करेगी फैसला

सीबीआई की क्लोजर रिपोर्ट अब कोर्ट के सामने है। यह कोर्ट पर निर्भर करता है कि वह इस नतीजे से सहमत होती है या फिर जांच को आगे बढ़ाने का निर्देश देती है। सुशांत के फैंस लंबे समय से इस केस में सच जानने की मांग कर रहे हैं।

Show More

Nyazul Haque

सीजी न्यूज़ हलचल एक हिंदी समाचार वेबसाइट है जो की हिंदी साइटों में सबसे अधिक लोकप्रिय सबसे विश्वसनीय और निष्पक्ष समाचार अपने पाठकों को तक पहुचातें है। हमारी बड़ी खबरो की घटना को तत्काल पाठकों तक पहली प्राथमिकता होती है । अपने आसपास की छोटी बड़ी खबर प्रकाशन करने के लिए संपर्क कर सकते हैं। Mo.8269077840

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
BREAKING
छत्तीसगढ़: अब बिना अनुमति नहीं किया जा सकेगा कोई भी व्यापार; ठेले, गुमटी और वाहनों से व्यापार के लिए... बिलासपुर: SECR से चलने वाली चार ट्रेनें कैंसिल, 13-23 नवंबर तक अलग-अलग तिथियों पर नहीं चलेंगी गाड़ि... छत्तीसगढ़: ‘शराब बिक्री बंद करो, हाफ बिजली बिल शुरु करो; राज्योत्सव पर पुलिस पंडाल के बोर्ड पर लिखे ... बिलासपुर: फिर एक ही ट्रैक पर आई 3 ट्रेनें, यात्री ट्रेन के आगे-पीछे खड़ी हो गईं दो मालगाड़ियां; कोरब... छत्तीसगढ़: पत्रकार हत्याकांड मामले में पत्नी और प्रेमी को आजीवन कारावास की सजा बिलासपुर: रेल हादसे का असर, स्टेशन पर रुकी ट्रेनें, यात्रियों में हड़कंप और आक्रोश छत्तीसगढ़: प्रदेश में आज से वोटर लिस्ट का सत्यापन, 27 हजार BLO करेंगे घर-घर सर्वे छत्तीसगढ़: महाराजा अग्रसेन पर विवादित टिप्पणी के बाद अग्रवाल समाज ने किया थाने का घेराव; अमित बघेल क... छत्तीसगढ़: 12 कारोबारियों के घर ACB-EOW की छापेमारी, 10 गाड़ियों में पहुंची टीम; DMF घोटाले में कार्... बिलासपुर: कांग्रेस नेता के कार्यालय में चली गोली, 2 घायल; बाइक सवार नकाबपोशों ने की फायरिंग