खास खबरछत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: जिन्हें नहीं मिला 3 माह का राशन, उनके लिए फिर पोर्टल खोलने की तैयारी, ले सकेंगे चावल

रायपुर। एपीएल राशन कार्डधारकों के लिए अच्छी खबर है। जो हितग्राही एक साथ तीन माह का राशन नहीं ले पाए थे उन्हें एक बार फिर से मौका दिया जा रहा है। ऐसे लोगों के लिए पोर्टल खोलने की तैयारी की जा रही है, ताकि उनकी इंट्री हो सके। सरकारी छुट्टी खत्म होने के बाद इसका आदेश जारी किया जा सकता है।

पोर्टल लॉक होने की वजह से ऐसे लोगों को राशन नहीं मिल पाया था। रायपुर समेत कई जिलों में इस तरह के राशन कार्ड वाले थे इसलिए सरकार एपीएल कार्ड वालों को यह सुविधा दे रही है। अफसर भी इसका विभागीय आदेश जारी होने का इंतजार कर रहे हैं।

इधर राशन दुकानदारों ने बताया कि नई मशीन लगने के बाद भी सर्वर स्लो काम कर रहा है। ज्यादातर पीडीएस की दुकानों में नई मशीनें इंस्टाल हो गई है। इसके बाद भी सर्वर की समस्या बनी हुई है। सर्वर के चलते अंगूठा स्कैन करने में कई तरह की परेशानी हो रही है।

Show More

Nyazul Haque

सीजी न्यूज़ हलचल एक हिंदी समाचार वेबसाइट है जो की हिंदी साइटों में सबसे अधिक लोकप्रिय सबसे विश्वसनीय और निष्पक्ष समाचार अपने पाठकों को तक पहुचातें है। हमारी बड़ी खबरो की घटना को तत्काल पाठकों तक पहली प्राथमिकता होती है । अपने आसपास की छोटी बड़ी खबर प्रकाशन करने के लिए संपर्क कर सकते हैं। Mo.8269077840

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
BREAKING
छत्तीसगढ़: अब बिना अनुमति नहीं किया जा सकेगा कोई भी व्यापार; ठेले, गुमटी और वाहनों से व्यापार के लिए... बिलासपुर: SECR से चलने वाली चार ट्रेनें कैंसिल, 13-23 नवंबर तक अलग-अलग तिथियों पर नहीं चलेंगी गाड़ि... छत्तीसगढ़: ‘शराब बिक्री बंद करो, हाफ बिजली बिल शुरु करो; राज्योत्सव पर पुलिस पंडाल के बोर्ड पर लिखे ... बिलासपुर: फिर एक ही ट्रैक पर आई 3 ट्रेनें, यात्री ट्रेन के आगे-पीछे खड़ी हो गईं दो मालगाड़ियां; कोरब... छत्तीसगढ़: पत्रकार हत्याकांड मामले में पत्नी और प्रेमी को आजीवन कारावास की सजा बिलासपुर: रेल हादसे का असर, स्टेशन पर रुकी ट्रेनें, यात्रियों में हड़कंप और आक्रोश छत्तीसगढ़: प्रदेश में आज से वोटर लिस्ट का सत्यापन, 27 हजार BLO करेंगे घर-घर सर्वे छत्तीसगढ़: महाराजा अग्रसेन पर विवादित टिप्पणी के बाद अग्रवाल समाज ने किया थाने का घेराव; अमित बघेल क... छत्तीसगढ़: 12 कारोबारियों के घर ACB-EOW की छापेमारी, 10 गाड़ियों में पहुंची टीम; DMF घोटाले में कार्... बिलासपुर: कांग्रेस नेता के कार्यालय में चली गोली, 2 घायल; बाइक सवार नकाबपोशों ने की फायरिंग