बिलासपुर

बिलासपुर: रात तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई, रियल स्टेट कारोबारी की मौत, दोस्त गंभीर; पिता आजीवन कारावास की काट रहा है सजा

बिलासपुर। जिले में गुरुवार की रात तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर मोड़ पर पेड़ से जा टकराई। इस हादसे में कार सवार रियल स्टेट कारोबारी युवक की मौत हो गई। वहीं, उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल है। उसकी हालत भी नाजुक बताई जा रही है। वहीं मृतक का पिता मर्डर केस में आजीवन कारावास की सजा काट रहा है। घटना कोटा थाना क्षेत्र की है।

राजस्व कॉलोनी स्थित संजय हाईट्स निवासी चंद्रकुमार जायसवाल (30) पिता विजय जायसवाल रियल स्टेट कारोबारी है। बुधवार की रात वह अपने दोस्त ऋषभ जैन को लेकर घर से कार में घूमने निकला था। दोनों कोटा की तरफ गए थे। रात करीब ढाई बजे घर लौट रहे थे।

अनकंट्रोल होकर पेड़ से टकराई कार

कार चंद्रकुमार चला रहा था। देर रात उनकी कार की रफ्तार काफी तेज थी। अभी उनकी कार कोटा से एक किलोमीटर पहले मुखी विहार कॉलोनी के पास पहुंची थी। तभी मोड़ पर कार अनियंत्रित हो गई और सीधे पेड़ से जा टकराई।

एयरबैग खुला फिर भी नहीं बची युवक की जान

तेज रफ्तार कार के पेड़ से टकराते ही एयरबैग खुल गए। लेकिन टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। एक महिला ने हादसे की जानकारी पुलिस को दी। खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। तत्काल परिजन दोनों को अपोलो अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां इलाज के दौरान चंद्रकुमार की मौत हो गई। वहीं उसके दोस्त ऋषभ की स्थिति अभी भी नाजुक बनी हुई है।

देर रात हादसे की वजह से समय पर नहीं मिल पाई मदद

तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई तो जोरदार आवाज आई। इसे सुनकर आसपास रहने वाले अपने घरों से बाहर निकले। लेकिन, किसी ने मदद नहीं की। इस दौरान सड़क से गुजर रहे लोगों ने भी हादसे को नजरअंदाज कर दिया। किसी ने घायलों को बाहर निकालने में मदद नहीं की। बाद में पुलिस की टीम वहां पहुंची तब घायलों को कार से बाहर निकाला जा सका।

वैष्णो देवी दर्शन करने गया था परिवार

चंद्रकुमार के परिवार के सदस्य वैष्णो देवी दर्शन के लिए जम्मू-कश्मीर गया था। केवल चंद्रकुमार घर पर अकेला था। सभी दर्शन कर वापस बिलासपुर लौट रहे थे। तभी उन्हें सड़क हादसे की जानकारी मिली। इसके बाद सभी गुरुवार देर रात तक बिलासपुर पहुंचे। हादसे में युवक की मौत से परिवार के लोग सदमे में है।

कार आगे और पीछे से हुई क्षतिग्रस्त

इस हादसे के बाद पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजकर वाहन को जब्त कर लिया है। आसपास के लोगों ने बताया कि कार की रफ्तार बहुत अधिक रही होगी। कार सीधे पेड़ से टकराई है। इसके बाद कार एक दूसरी पेड़ से भी टकराई। इसके कारण कार के आगे और पीछे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ है। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

इंटरसिटी हत्याकांड में जेल में बंद है पिता

मृतक युवक चंद्रकुमार के पिता हल्लो उर्फ विजय कुमार जायसवाल बिल्डर और व्यवसायी हैं। साल 2010 में इंटरसिटी होटल में हुए हत्याकांड में वह आरोपी है और जेल में सजा काट रहा है। बता दें कि गुड्डा सोनकर (28) और उसके जीजा ननका घोरे (38 वर्ष) की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

Show More

Nyazul Haque

सीजी न्यूज़ हलचल एक हिंदी समाचार वेबसाइट है जो की हिंदी साइटों में सबसे अधिक लोकप्रिय सबसे विश्वसनीय और निष्पक्ष समाचार अपने पाठकों को तक पहुचातें है। हमारी बड़ी खबरो की घटना को तत्काल पाठकों तक पहली प्राथमिकता होती है । अपने आसपास की छोटी बड़ी खबर प्रकाशन करने के लिए संपर्क कर सकते हैं। Mo.8269077840

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
BREAKING
छत्तीसगढ़: अब बिना अनुमति नहीं किया जा सकेगा कोई भी व्यापार; ठेले, गुमटी और वाहनों से व्यापार के लिए... बिलासपुर: SECR से चलने वाली चार ट्रेनें कैंसिल, 13-23 नवंबर तक अलग-अलग तिथियों पर नहीं चलेंगी गाड़ि... छत्तीसगढ़: ‘शराब बिक्री बंद करो, हाफ बिजली बिल शुरु करो; राज्योत्सव पर पुलिस पंडाल के बोर्ड पर लिखे ... बिलासपुर: फिर एक ही ट्रैक पर आई 3 ट्रेनें, यात्री ट्रेन के आगे-पीछे खड़ी हो गईं दो मालगाड़ियां; कोरब... छत्तीसगढ़: पत्रकार हत्याकांड मामले में पत्नी और प्रेमी को आजीवन कारावास की सजा बिलासपुर: रेल हादसे का असर, स्टेशन पर रुकी ट्रेनें, यात्रियों में हड़कंप और आक्रोश छत्तीसगढ़: प्रदेश में आज से वोटर लिस्ट का सत्यापन, 27 हजार BLO करेंगे घर-घर सर्वे छत्तीसगढ़: महाराजा अग्रसेन पर विवादित टिप्पणी के बाद अग्रवाल समाज ने किया थाने का घेराव; अमित बघेल क... छत्तीसगढ़: 12 कारोबारियों के घर ACB-EOW की छापेमारी, 10 गाड़ियों में पहुंची टीम; DMF घोटाले में कार्... बिलासपुर: कांग्रेस नेता के कार्यालय में चली गोली, 2 घायल; बाइक सवार नकाबपोशों ने की फायरिंग