क्राइम

फर्जी कलेक्टर गिरफ्तार… महिला सरपंच से कमीशन के लाख रुपए मांगकर फंसा युवक

जांजगीर-चाम्पा – बलौदा पुलिस ने कलेक्टर बनकर सरपंच को फोन करके कमीशन के रुपये मांगने वाले आरोपी दिनेश अजगल्ले को गिरफ्तार किया है। मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ BNS की धारा 318 (4), 319(2), 62 के तहत केस दर्ज किया है।अपने आप को कलेक्टर बता रहे शख्स ने चारपारा गांव में सीसी रोड निर्माण के लिए 10 लाख रुपये स्वीकृत होने की बात फिर 10 प्रतिशत कमीशन की मांग करने लगा

पुलिस के मुताबिक, चारपारा गांव की सरपंच तुलसी बाई बिंद ने रिपोर्ट दर्ज कराया था कि 16 अक्टूबर को एक अज्ञात व्यक्ति ने कॉल करके अपने आप को कलेक्टर बताया। इसके बाद चारपारा गांव में सीसी रोड निर्माण के लिए 10 लाख रुपये स्वीकृत होने की बात कही। फिर 10 प्रतिशत कमीशन 1 लाख रुपये की मांग करने लगा और 1 हफ्ते में स्वीकृति राशि आ जाने की बात कही।

मामले की जांच करने के बाद बलौदा पुलिस ने आरोपी आरोपी दिनेश अजगल्ले को बिलासपुर से गिरफ्तार किया है और उसके पास से 1 मोबाइल भी जब्त किया गया है। पुलिस ने आरोपी से और भी पूछताछ कर रही है, जिसके बाद ही यह पता लग सकेगा कि इसके पहले भी तो किसी से युवक ने इस तरह की ठगी की थी या नहीं।

इसके पहले भी इस तरह के मामले सामने आए थे जब रायपुर जिले में सिविल लाइन पुलिस और एसीसीयू टीम ने फर्जी एसीबी अधिकारी बनकर पासपोर्ट कार्यालय में धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया था। आरोपी प्रभात शर्मा खुद को एसीबी अधिकारी बताकर पासपोर्ट कार्यालय के कर्मचारियों से रिश्वत की मांग कर रहा था, जिसको पुलिस ने हिरासत में लिया। आरोपी ने कर्मचारियों को भ्रष्टाचार के झूठे आरोप में फंसाने का भय दिखाकर 5 लाख रुपए की ठगी की थी।

Show More

Nyazul Haque

सीजी न्यूज़ हलचल एक हिंदी समाचार वेबसाइट है जो की हिंदी साइटों में सबसे अधिक लोकप्रिय सबसे विश्वसनीय और निष्पक्ष समाचार अपने पाठकों को तक पहुचातें है। हमारी बड़ी खबरो की घटना को तत्काल पाठकों तक पहली प्राथमिकता होती है । अपने आसपास की छोटी बड़ी खबर प्रकाशन करने के लिए संपर्क कर सकते हैं। Mo.8269077840

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
BREAKING
छत्तीसगढ़: अब बिना अनुमति नहीं किया जा सकेगा कोई भी व्यापार; ठेले, गुमटी और वाहनों से व्यापार के लिए... बिलासपुर: SECR से चलने वाली चार ट्रेनें कैंसिल, 13-23 नवंबर तक अलग-अलग तिथियों पर नहीं चलेंगी गाड़ि... छत्तीसगढ़: ‘शराब बिक्री बंद करो, हाफ बिजली बिल शुरु करो; राज्योत्सव पर पुलिस पंडाल के बोर्ड पर लिखे ... बिलासपुर: फिर एक ही ट्रैक पर आई 3 ट्रेनें, यात्री ट्रेन के आगे-पीछे खड़ी हो गईं दो मालगाड़ियां; कोरब... छत्तीसगढ़: पत्रकार हत्याकांड मामले में पत्नी और प्रेमी को आजीवन कारावास की सजा बिलासपुर: रेल हादसे का असर, स्टेशन पर रुकी ट्रेनें, यात्रियों में हड़कंप और आक्रोश छत्तीसगढ़: प्रदेश में आज से वोटर लिस्ट का सत्यापन, 27 हजार BLO करेंगे घर-घर सर्वे छत्तीसगढ़: महाराजा अग्रसेन पर विवादित टिप्पणी के बाद अग्रवाल समाज ने किया थाने का घेराव; अमित बघेल क... छत्तीसगढ़: 12 कारोबारियों के घर ACB-EOW की छापेमारी, 10 गाड़ियों में पहुंची टीम; DMF घोटाले में कार्... बिलासपुर: कांग्रेस नेता के कार्यालय में चली गोली, 2 घायल; बाइक सवार नकाबपोशों ने की फायरिंग