छत्तीसगढ़

नक्सलियों ने दिनदहाड़े कुल्हाड़ी और चाकू से हमला कर की कांग्रेसी नेता की हत्या

बीजापुर – छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सलियों ने उसूर में एक कांग्रेस नेता और सोसायटी संचालक की दिनदहाड़े कुल्हाड़ी चाकू से वार कर निर्मम हत्या कर दी। हालांकि, हत्या का कारण पता चल नही पाया है। लेकिन, कुछ समय पहले नक्सलियों द्वारा मृतक कांग्रेस नेता को धमकी दिए जाने की बात सामने आई है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मारुड़बाका निवासी पूर्व सरपंच, उसूर ब्लाक कांग्रेस के महामंत्री और सोसायटी संचालक तिरुपति भंडारी पिता खुर्रा उम्र 35 शनिवार की शाम करीब 4 बजे के आसपास उसूर में टेकमेटला मार्ग पर स्थित सोसायटी में राशन बांट रहा था। तभी पांच से छह नक्सली सादे वेशभूषा में आये और तिरुपति पर कुल्हाड़ी से हमला कर उसकी हत्या कर दी।

नक्सलियों ने तिरुपति की हत्या क्यों की इसका कारण अभी पता नहीं चल पाया है। हालांकि नक्सलियों द्वारा उसे पहले धमकी दिए जाने की बात सामने आई है। इधर पुलिस ने घटनास्थल पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर घटना के संबंध में आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।

Show More

Nyazul Haque

सीजी न्यूज़ हलचल एक हिंदी समाचार वेबसाइट है जो की हिंदी साइटों में सबसे अधिक लोकप्रिय सबसे विश्वसनीय और निष्पक्ष समाचार अपने पाठकों को तक पहुचातें है। हमारी बड़ी खबरो की घटना को तत्काल पाठकों तक पहली प्राथमिकता होती है । अपने आसपास की छोटी बड़ी खबर प्रकाशन करने के लिए संपर्क कर सकते हैं। Mo.8269077840

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
BREAKING
छत्तीसगढ़: अब बिना अनुमति नहीं किया जा सकेगा कोई भी व्यापार; ठेले, गुमटी और वाहनों से व्यापार के लिए... बिलासपुर: SECR से चलने वाली चार ट्रेनें कैंसिल, 13-23 नवंबर तक अलग-अलग तिथियों पर नहीं चलेंगी गाड़ि... छत्तीसगढ़: ‘शराब बिक्री बंद करो, हाफ बिजली बिल शुरु करो; राज्योत्सव पर पुलिस पंडाल के बोर्ड पर लिखे ... बिलासपुर: फिर एक ही ट्रैक पर आई 3 ट्रेनें, यात्री ट्रेन के आगे-पीछे खड़ी हो गईं दो मालगाड़ियां; कोरब... छत्तीसगढ़: पत्रकार हत्याकांड मामले में पत्नी और प्रेमी को आजीवन कारावास की सजा बिलासपुर: रेल हादसे का असर, स्टेशन पर रुकी ट्रेनें, यात्रियों में हड़कंप और आक्रोश छत्तीसगढ़: प्रदेश में आज से वोटर लिस्ट का सत्यापन, 27 हजार BLO करेंगे घर-घर सर्वे छत्तीसगढ़: महाराजा अग्रसेन पर विवादित टिप्पणी के बाद अग्रवाल समाज ने किया थाने का घेराव; अमित बघेल क... छत्तीसगढ़: 12 कारोबारियों के घर ACB-EOW की छापेमारी, 10 गाड़ियों में पहुंची टीम; DMF घोटाले में कार्... बिलासपुर: कांग्रेस नेता के कार्यालय में चली गोली, 2 घायल; बाइक सवार नकाबपोशों ने की फायरिंग