बिलासपुर

विधायक के करीबी बिलासपुर के कोयला व्यापारी ने जहर खाकर दी जान, सुसाइड नोट में लिखे कई नाम

बिलासपुर। जिले के तिफरा क्षेत्र में रहने वाले कोयला व्यापारी नरेंद्र कौशिक ने जहर खाकर अपनी जान दे दी। नरेंद्र लंबे समय से मानसिक तनाव में थे और उन्होंने अपने सुसाइड नोट में कई लोगों का नाम भी लिखा है। बताया जा रहा है कि व्यापार में धोखाधड़ी और भारी कर्ज के कारण वह परेशान चल रहे थे।

नरेंद्र कौशिक भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक के करीबी माने जाते थे। वे कोयला व्यापार से जुड़े थे और इस क्षेत्र में बड़े स्तर पर कारोबार करते थे। सूत्रों के मुताबिक, नरेंद्र ने कुछ कोयला व्यापारियों और अन्य लोगों के खिलाफ लेनदेन से जुड़ी धोखाधड़ी की शिकायत सरगांव थाना, मुंगेली एसपी, और आईजी तक पहुंचाई थी। उन्होंने मुख्यमंत्री, गृह मंत्री और डीजीपी से भी न्याय की गुहार लगाई थी, लेकिन उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हो सका।

बताया जा रहा है कि कोयला व्यापार में करीब 70 लाख रुपये की धोखाधड़ी के कारण वह आर्थिक संकट में फंस गए थे। धोखाधड़ी करने वालों ने उनके कोयले और लोडर को बेचकर पैसे हड़प लिए थे। इसके चलते उनका कर्ज बढ़ गया और वह लगातार मानसिक दबाव में थे।

मंगलवार को सरगांव में अपनी गाड़ी में बैठकर उन्होंने जहर खा लिया। गंभीर हालत में उन्हें अपोलो अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों की कोशिशों के बावजूद उनकी मौत हो गई।

सूत्रों के अनुसार, आत्महत्या से पहले नरेंद्र ने एक सुसाइड नोट लिखा, जिसमें कुछ लोगों के नाम दर्ज हैं। पुलिस इस नोट को आधार बनाकर मामले की जांच में जुट गई है।

फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घटना से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है। इस मामले ने कोयला व्यापार जगत में सनसनी फैला दी है। पुलिस का कहना है कि सुसाइड नोट और लेनदेन से जुड़े दस्तावेजों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Show More

Nyazul Haque

सीजी न्यूज़ हलचल एक हिंदी समाचार वेबसाइट है जो की हिंदी साइटों में सबसे अधिक लोकप्रिय सबसे विश्वसनीय और निष्पक्ष समाचार अपने पाठकों को तक पहुचातें है। हमारी बड़ी खबरो की घटना को तत्काल पाठकों तक पहली प्राथमिकता होती है । अपने आसपास की छोटी बड़ी खबर प्रकाशन करने के लिए संपर्क कर सकते हैं। Mo.8269077840

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
BREAKING
छत्तीसगढ़: अब बिना अनुमति नहीं किया जा सकेगा कोई भी व्यापार; ठेले, गुमटी और वाहनों से व्यापार के लिए... बिलासपुर: SECR से चलने वाली चार ट्रेनें कैंसिल, 13-23 नवंबर तक अलग-अलग तिथियों पर नहीं चलेंगी गाड़ि... छत्तीसगढ़: ‘शराब बिक्री बंद करो, हाफ बिजली बिल शुरु करो; राज्योत्सव पर पुलिस पंडाल के बोर्ड पर लिखे ... बिलासपुर: फिर एक ही ट्रैक पर आई 3 ट्रेनें, यात्री ट्रेन के आगे-पीछे खड़ी हो गईं दो मालगाड़ियां; कोरब... छत्तीसगढ़: पत्रकार हत्याकांड मामले में पत्नी और प्रेमी को आजीवन कारावास की सजा बिलासपुर: रेल हादसे का असर, स्टेशन पर रुकी ट्रेनें, यात्रियों में हड़कंप और आक्रोश छत्तीसगढ़: प्रदेश में आज से वोटर लिस्ट का सत्यापन, 27 हजार BLO करेंगे घर-घर सर्वे छत्तीसगढ़: महाराजा अग्रसेन पर विवादित टिप्पणी के बाद अग्रवाल समाज ने किया थाने का घेराव; अमित बघेल क... छत्तीसगढ़: 12 कारोबारियों के घर ACB-EOW की छापेमारी, 10 गाड़ियों में पहुंची टीम; DMF घोटाले में कार्... बिलासपुर: कांग्रेस नेता के कार्यालय में चली गोली, 2 घायल; बाइक सवार नकाबपोशों ने की फायरिंग