खास खबरछत्तीसगढ़बिलासपुरराजनीती

छत्तीसगढ़: कांग्रेस के मेयर प्रत्याशी का नामांकन रद्द, 4 पार्षद चुनाव से पहले जीते; बीजेपी में जश्न

रायपुर । धमतरी में कांग्रेस मेयर प्रत्याशी विजय गोलछा का नामांकन निरस्त हो गया है। भाजपा ने निगम ठेकेदार और लाभार्थी होने पर आपत्ति जताई थी। जिस पर रिटर्निंग ऑफिसर ने दोनों पक्षों को सुना और फिर नामांकन रद्द कर दिया है।

इससे पहले छत्तीसगढ़ में 4 जगह पार्षद चुनाव से पहले ही जीत गए हैं। बिलासपुर नगर निगम चुनाव के मतदान से पहले ही भाजपा का एक पार्षद चुन लिया गया। वार्ड क्रमांक 13 के कांग्रेस उम्मीदवार ने नामांकन पत्र के साथ जाति प्रमाण पत्र ही जमा नहीं किया। जिसके चलते निर्वाचन अधिकारी ने उसका नामांकन निरस्त कर दिया है।

वहीं कोरबा जिले की कटघोरा के वार्ड 13 में भाजपा प्रत्याशी का एकमात्र नामांकन दाखिल हुआ, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी ने नामांकन दाखिल नहीं किया।कोरबा नगर निगम के वार्ड 18 में कांग्रेस प्रत्याशी ने बुधवार को नामांकन वापस ले लिया।

दुर्ग में वार्ड नंबर 21 की कांग्रेस प्रत्याशी मीरा सिंह ने नाम वापसी के दिन नामांकन वापस ले लिया, जिससे भाजपा प्रत्याशी विद्यावती सिंह निर्विरोध पार्षद निर्वाचित हो गईं। इस वार्ड से बीजेपी और कांग्रेस के प्रत्याशियों के अलावा किसी भी प्रत्याशी ने नामांकन नहीं भरा था।

Show More

Nyazul Haque

सीजी न्यूज़ हलचल एक हिंदी समाचार वेबसाइट है जो की हिंदी साइटों में सबसे अधिक लोकप्रिय सबसे विश्वसनीय और निष्पक्ष समाचार अपने पाठकों को तक पहुचातें है। हमारी बड़ी खबरो की घटना को तत्काल पाठकों तक पहली प्राथमिकता होती है । अपने आसपास की छोटी बड़ी खबर प्रकाशन करने के लिए संपर्क कर सकते हैं। Mo.8269077840

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
BREAKING
छत्तीसगढ़: अब बिना अनुमति नहीं किया जा सकेगा कोई भी व्यापार; ठेले, गुमटी और वाहनों से व्यापार के लिए... बिलासपुर: SECR से चलने वाली चार ट्रेनें कैंसिल, 13-23 नवंबर तक अलग-अलग तिथियों पर नहीं चलेंगी गाड़ि... छत्तीसगढ़: ‘शराब बिक्री बंद करो, हाफ बिजली बिल शुरु करो; राज्योत्सव पर पुलिस पंडाल के बोर्ड पर लिखे ... बिलासपुर: फिर एक ही ट्रैक पर आई 3 ट्रेनें, यात्री ट्रेन के आगे-पीछे खड़ी हो गईं दो मालगाड़ियां; कोरब... छत्तीसगढ़: पत्रकार हत्याकांड मामले में पत्नी और प्रेमी को आजीवन कारावास की सजा बिलासपुर: रेल हादसे का असर, स्टेशन पर रुकी ट्रेनें, यात्रियों में हड़कंप और आक्रोश छत्तीसगढ़: प्रदेश में आज से वोटर लिस्ट का सत्यापन, 27 हजार BLO करेंगे घर-घर सर्वे छत्तीसगढ़: महाराजा अग्रसेन पर विवादित टिप्पणी के बाद अग्रवाल समाज ने किया थाने का घेराव; अमित बघेल क... छत्तीसगढ़: 12 कारोबारियों के घर ACB-EOW की छापेमारी, 10 गाड़ियों में पहुंची टीम; DMF घोटाले में कार्... बिलासपुर: कांग्रेस नेता के कार्यालय में चली गोली, 2 घायल; बाइक सवार नकाबपोशों ने की फायरिंग