बिलासपुर

बिलासपुर नगर निगम चुनाव : वार्ड क्रमांक 09 से कांग्रेस प्रत्याशी मनहरण लाल कौशिक के समर्थन मे लहर…

बिलासपुर। नगर निगम चुनाव को लेकर यातायात नगर परसदा वार्ड क्रमांक 09 में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। विभिन्न दलों के प्रत्याशी चुनावी रण में अपनी ताकत झोंक रहे हैं। इसी कड़ी में कांग्रेस के पार्षद प्रत्याशी मनहरण लाल कौशिक ने अपने पक्ष में समर्थन जुटाने के लिए व्यापक जनसंपर्क अभियान जारी रखा है

 

🔴जनसंपर्क अभियान को मिल रहा जनसमर्थन🔴

मनहरण लाल कौशिक ने अपने समर्थकों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ घर-घर जाकर लोगों से मुलाकात की और पार्टी के विकास कार्यों को सामने रखते हुए वोट देने की अपील की। उनके अभियान में महिलाओं की भागीदारी भी खास रही, जिससे उनके समर्थन में मजबूती देखने को मिली।

मनहरण लाल कौशिक ने लोगों से संवाद करते हुए कहा कि “जनता के सहयोग और समर्थन से हम वार्ड में विकास की नई गाथा लिखेंगे। कांग्रेस पार्टी हमेशा से जनसेवा और विकास के लिए प्रतिबद्ध रही है, और आगे भी क्षेत्र के हर वर्ग के लिए काम करेगी।”

🔴विकास के मुद्दों पर जोर🔴

अपने जनसंपर्क अभियान के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी मनहरण लाल कौशिक ने वार्ड में बुनियादी सुविधाओं जैसे सड़क, पानी, सफाई व्यवस्था और बिजली की समस्याओं के समाधान का वादा किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी वार्ड के विकास को प्राथमिकता देगी और जनता की हर समस्या के निराकरण के लिए तत्पर रहेगी।

🔴कार्यकर्ताओं में जोश, विपक्ष को चुनौती🔴

कांग्रेस प्रत्याशी के चुनाव प्रचार से पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश देखने को मिल रहा है। कार्यकर्ता घर-घर जाकर कांग्रेस की नीतियों और योजनाओं को जनता तक पहुंचा रहे हैं। जिससे वार्ड की जनता का पूर्ण समर्थन मिल रहा है

Show More

Nyazul Haque

सीजी न्यूज़ हलचल एक हिंदी समाचार वेबसाइट है जो की हिंदी साइटों में सबसे अधिक लोकप्रिय सबसे विश्वसनीय और निष्पक्ष समाचार अपने पाठकों को तक पहुचातें है। हमारी बड़ी खबरो की घटना को तत्काल पाठकों तक पहली प्राथमिकता होती है । अपने आसपास की छोटी बड़ी खबर प्रकाशन करने के लिए संपर्क कर सकते हैं। Mo.8269077840

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
BREAKING
छत्तीसगढ़: अब बिना अनुमति नहीं किया जा सकेगा कोई भी व्यापार; ठेले, गुमटी और वाहनों से व्यापार के लिए... बिलासपुर: SECR से चलने वाली चार ट्रेनें कैंसिल, 13-23 नवंबर तक अलग-अलग तिथियों पर नहीं चलेंगी गाड़ि... छत्तीसगढ़: ‘शराब बिक्री बंद करो, हाफ बिजली बिल शुरु करो; राज्योत्सव पर पुलिस पंडाल के बोर्ड पर लिखे ... बिलासपुर: फिर एक ही ट्रैक पर आई 3 ट्रेनें, यात्री ट्रेन के आगे-पीछे खड़ी हो गईं दो मालगाड़ियां; कोरब... छत्तीसगढ़: पत्रकार हत्याकांड मामले में पत्नी और प्रेमी को आजीवन कारावास की सजा बिलासपुर: रेल हादसे का असर, स्टेशन पर रुकी ट्रेनें, यात्रियों में हड़कंप और आक्रोश छत्तीसगढ़: प्रदेश में आज से वोटर लिस्ट का सत्यापन, 27 हजार BLO करेंगे घर-घर सर्वे छत्तीसगढ़: महाराजा अग्रसेन पर विवादित टिप्पणी के बाद अग्रवाल समाज ने किया थाने का घेराव; अमित बघेल क... छत्तीसगढ़: 12 कारोबारियों के घर ACB-EOW की छापेमारी, 10 गाड़ियों में पहुंची टीम; DMF घोटाले में कार्... बिलासपुर: कांग्रेस नेता के कार्यालय में चली गोली, 2 घायल; बाइक सवार नकाबपोशों ने की फायरिंग