खास खबरछत्तीसगढ़

कैरम नहीं खिलाया तो बच्ची ने लगाई फांसी, खेल के दौरान भाई-बहन मे हुआ झगड़ा, फंदे से झूली मासूम

भिलाई – भिलाई में 9 साल की बच्ची ने इसलिए खुदकुशी कर ली, क्योंकि उसके भाई-बहन ने उसे कैरम नहीं खेलने दिया। पीएम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया है। स्मृति नगर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

स्मृति नगर पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक घटना खम्हरिया गांव की है। यहां के रहने वाले सेवक राम निषाद (60 साल) के 12 बच्चे हैं। उनकी छेटी बेटी पिया नेताम 9 साल अपनी जुड़वा बहन और अन्य के साथ शनिवार सुबह 11 बजे घर में कैरम खेल रही थी।

खेल के दौरान कुछ बेइमानी की बात को लेकर भाई बहन में झगड़ा हुआ तो उन लोगों ने पिया को खिलाने से मना करके वहां से भगा दिया। पिया रोते हुए घर के अंदर गई और माता-पिता से शिकायत की। मां-बाप ने उसकी शिकायत पर ध्यान नहीं दिया तो वो रोते हुए कमरे में चली गई।
इसके बाद कमरे के अंदर बेड पर चढ़कर परछी में पाइप से रस्सी बांधकर उसने फंदा लगाया और उसमें झूल गई। जब माता पिता अंदर पहुंचे तो देखा कि पिया फंदे पर थी। उन्होंने रस्सी को काटा और तुरंत उसे शंकराचार्य मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सूचना मिलते ही स्मृति नगर पुलिस अस्पताल पहुंची। उन्होंने पंचनामा तैयार कर बच्ची के शव को सुपेला अस्पताल भेजा। यहां रविवार सुबह पोस्टमॉर्टम के बाद शव को परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Show More

Nyazul Haque

सीजी न्यूज़ हलचल एक हिंदी समाचार वेबसाइट है जो की हिंदी साइटों में सबसे अधिक लोकप्रिय सबसे विश्वसनीय और निष्पक्ष समाचार अपने पाठकों को तक पहुचातें है। हमारी बड़ी खबरो की घटना को तत्काल पाठकों तक पहली प्राथमिकता होती है । अपने आसपास की छोटी बड़ी खबर प्रकाशन करने के लिए संपर्क कर सकते हैं। Mo.8269077840

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
BREAKING
छत्तीसगढ़: अब बिना अनुमति नहीं किया जा सकेगा कोई भी व्यापार; ठेले, गुमटी और वाहनों से व्यापार के लिए... बिलासपुर: SECR से चलने वाली चार ट्रेनें कैंसिल, 13-23 नवंबर तक अलग-अलग तिथियों पर नहीं चलेंगी गाड़ि... छत्तीसगढ़: ‘शराब बिक्री बंद करो, हाफ बिजली बिल शुरु करो; राज्योत्सव पर पुलिस पंडाल के बोर्ड पर लिखे ... बिलासपुर: फिर एक ही ट्रैक पर आई 3 ट्रेनें, यात्री ट्रेन के आगे-पीछे खड़ी हो गईं दो मालगाड़ियां; कोरब... छत्तीसगढ़: पत्रकार हत्याकांड मामले में पत्नी और प्रेमी को आजीवन कारावास की सजा बिलासपुर: रेल हादसे का असर, स्टेशन पर रुकी ट्रेनें, यात्रियों में हड़कंप और आक्रोश छत्तीसगढ़: प्रदेश में आज से वोटर लिस्ट का सत्यापन, 27 हजार BLO करेंगे घर-घर सर्वे छत्तीसगढ़: महाराजा अग्रसेन पर विवादित टिप्पणी के बाद अग्रवाल समाज ने किया थाने का घेराव; अमित बघेल क... छत्तीसगढ़: 12 कारोबारियों के घर ACB-EOW की छापेमारी, 10 गाड़ियों में पहुंची टीम; DMF घोटाले में कार्... बिलासपुर: कांग्रेस नेता के कार्यालय में चली गोली, 2 घायल; बाइक सवार नकाबपोशों ने की फायरिंग