खास खबरछत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: महतारी वंदन से जुड़ी एक और योजना लॉन्च, महिलाओं को 25 हजार देगी सरकार; जानिए कैसे मिलेगा फायदा

रायपुर । राज्य सरकार एक नई योजना शुरू करने जा रही है। यह योजना महतारी वंदन योजना से ही जुड़ी हुई है। महतारी वंदन में जिस तरह से महिलाओं के खाते में 1 हजार रुपए हर महीने आते हैं। नई योजना में महिलाओं को 25000 रुपए दिए जाएंगे। हालांकि, यह राशि लोन के रूप में एकमुश्त मिलेगी।

इस योजना का नाम है ‘महतारी शक्ति ऋण योजना’। इसे छत्तीसगढ़ सरकार के वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है। राज्य ग्रामीण बैंक के चेयरमैन विनोद अरोरा भी उनके साथ मौजूद थे। इस योजना का फायदा उन महिलाओं को मिलेगा जिनका खाता राज्य ग्रामीण बैंक में है।

प्रदेश के वित्त मंत्री चौधरी ने बताया कि ‘यह योजना माताओं और बहनों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक अहम कदम है।’ राज्य ग्रामीण बैंक के चेयरमैन अरोरा ने बताया कि महतारी वंदन योजना के तहत, जिन बहनों का खाता ग्रामीण बैंक में है और जिनमें महतारी वंदन योजना की राशि जमा होती है, उन्हें स्वरोजगार के लिए 25 हजार रुपए तक का ऋण बिना किसी औपचारिकता के बड़ी आसानी से बैंक देगा।

राज्य ग्रामीण बैंक इस योजना को मॉनिटर करेगा। सरकार की ओर से कहा गया है कि महतारी शक्ति ऋण योजना का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और उनके आर्थिक सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है। यह योजना महिलाओं को न केवल वित्तीय मदद प्रदान करेगी, बल्कि उन्हें स्वरोजगार से जोड़ेगी।

Show More

Nyazul Haque

सीजी न्यूज़ हलचल एक हिंदी समाचार वेबसाइट है जो की हिंदी साइटों में सबसे अधिक लोकप्रिय सबसे विश्वसनीय और निष्पक्ष समाचार अपने पाठकों को तक पहुचातें है। हमारी बड़ी खबरो की घटना को तत्काल पाठकों तक पहली प्राथमिकता होती है । अपने आसपास की छोटी बड़ी खबर प्रकाशन करने के लिए संपर्क कर सकते हैं। Mo.8269077840

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
BREAKING
छत्तीसगढ़: अब बिना अनुमति नहीं किया जा सकेगा कोई भी व्यापार; ठेले, गुमटी और वाहनों से व्यापार के लिए... बिलासपुर: SECR से चलने वाली चार ट्रेनें कैंसिल, 13-23 नवंबर तक अलग-अलग तिथियों पर नहीं चलेंगी गाड़ि... छत्तीसगढ़: ‘शराब बिक्री बंद करो, हाफ बिजली बिल शुरु करो; राज्योत्सव पर पुलिस पंडाल के बोर्ड पर लिखे ... बिलासपुर: फिर एक ही ट्रैक पर आई 3 ट्रेनें, यात्री ट्रेन के आगे-पीछे खड़ी हो गईं दो मालगाड़ियां; कोरब... छत्तीसगढ़: पत्रकार हत्याकांड मामले में पत्नी और प्रेमी को आजीवन कारावास की सजा बिलासपुर: रेल हादसे का असर, स्टेशन पर रुकी ट्रेनें, यात्रियों में हड़कंप और आक्रोश छत्तीसगढ़: प्रदेश में आज से वोटर लिस्ट का सत्यापन, 27 हजार BLO करेंगे घर-घर सर्वे छत्तीसगढ़: महाराजा अग्रसेन पर विवादित टिप्पणी के बाद अग्रवाल समाज ने किया थाने का घेराव; अमित बघेल क... छत्तीसगढ़: 12 कारोबारियों के घर ACB-EOW की छापेमारी, 10 गाड़ियों में पहुंची टीम; DMF घोटाले में कार्... बिलासपुर: कांग्रेस नेता के कार्यालय में चली गोली, 2 घायल; बाइक सवार नकाबपोशों ने की फायरिंग