क्राइमछत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: मामा ने ढाई-साल की भांजी का काटा गला, सालभर के भांजे को भी मारा ब्लेड; नाराज था बहन की दूसरी शादी से

रायपुर। बहन की दोबारा शादी एक भाई को इतनी नागवार गुजरी कि गुस्से में उसने अपनी ढाई साल की भांजी की ब्लेड से गला काटकर नृशंस हत्या कर दी। भांजे के साथ बहन को भी जान से मरने के लिए दौड़ाया। गनीमत कि वे बच गए। 10 मार्च को शहर के दम्मानी कॉलोनी में वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया था। पुलिस ने उसे बिहार के जमुई से गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जानकारी के मुताबिक, नवापारा-राजिम के दम्मानी कॉलोनी में जितेश ताती अपनी अपनी पत्नी सोनी कुमारी और दो बच्चों के साथ रहते थे। इसी दौरान उसका साला साहेब ताती बहन को मायके ले जाने के बहाने उनके घर आया। 10 मार्च को सोनी बर्तन धो रही थी। इसी दौरान आरोपी ने अपनी भांजी सुरुचि और भांजे शिवम पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। बीच-बचाव के लिए सोनी आई, तब तक बेटी गंभीर रूप से घायल हो चुकी थी। आरोपी ने भांजे के साथ अपनी बहन पर भी हमला किया और फरार हो गया था।

बिहार के जमुई से पकड़ा गया आरोपी

मामले को गंभीरता से लेते हुए एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और गोबरा-नवापारा पुलिस की संयुक्त टीम गठित की गई। इसके बाद पूरी छानबीन के साथ आरोपी को पकड़ा गया। बताते हैं कि शिवम अब भी अस्पताल में भर्ती है। कार्रवाई में टीआई जितेंद्र एसैय्या, निरीक्षक परेश कुमार पांडेय, सुनील कश्यप, गुलाब सिंह, महेंद्र सिंह राजपूत, प्रवीण मौर्य, सुदीप मिश्रा, कसन रजा की भूमिका रही।

Show More

Nyazul Haque

सीजी न्यूज़ हलचल एक हिंदी समाचार वेबसाइट है जो की हिंदी साइटों में सबसे अधिक लोकप्रिय सबसे विश्वसनीय और निष्पक्ष समाचार अपने पाठकों को तक पहुचातें है। हमारी बड़ी खबरो की घटना को तत्काल पाठकों तक पहली प्राथमिकता होती है । अपने आसपास की छोटी बड़ी खबर प्रकाशन करने के लिए संपर्क कर सकते हैं। Mo.8269077840

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
BREAKING
छत्तीसगढ़: अब बिना अनुमति नहीं किया जा सकेगा कोई भी व्यापार; ठेले, गुमटी और वाहनों से व्यापार के लिए... बिलासपुर: SECR से चलने वाली चार ट्रेनें कैंसिल, 13-23 नवंबर तक अलग-अलग तिथियों पर नहीं चलेंगी गाड़ि... छत्तीसगढ़: ‘शराब बिक्री बंद करो, हाफ बिजली बिल शुरु करो; राज्योत्सव पर पुलिस पंडाल के बोर्ड पर लिखे ... बिलासपुर: फिर एक ही ट्रैक पर आई 3 ट्रेनें, यात्री ट्रेन के आगे-पीछे खड़ी हो गईं दो मालगाड़ियां; कोरब... छत्तीसगढ़: पत्रकार हत्याकांड मामले में पत्नी और प्रेमी को आजीवन कारावास की सजा बिलासपुर: रेल हादसे का असर, स्टेशन पर रुकी ट्रेनें, यात्रियों में हड़कंप और आक्रोश छत्तीसगढ़: प्रदेश में आज से वोटर लिस्ट का सत्यापन, 27 हजार BLO करेंगे घर-घर सर्वे छत्तीसगढ़: महाराजा अग्रसेन पर विवादित टिप्पणी के बाद अग्रवाल समाज ने किया थाने का घेराव; अमित बघेल क... छत्तीसगढ़: 12 कारोबारियों के घर ACB-EOW की छापेमारी, 10 गाड़ियों में पहुंची टीम; DMF घोटाले में कार्... बिलासपुर: कांग्रेस नेता के कार्यालय में चली गोली, 2 घायल; बाइक सवार नकाबपोशों ने की फायरिंग