कलेक्टर ने की 15 साल पुराने वाहनों की नीलामी की समीक्षा, जिले मे 15 साल पुराने 261 वाहन है दर्ज।

बिलासपुर – कलेक्टर अवनीश शरण ने अधिकारियो की मंथन सभाकक्ष मे बैठक लेकर 15 साल पुराने शाशकीय वाहनों की नीलामी की प्रगति की समीक्षा की। वित्त विभाग ने ऐसे सभी वाहनों को नीलामी के निर्देश दिए है। जिले मे 15 साल पुराने विभिन्न प्रकार के 261 वाहनों की जानकारी सामने आयी है। पुराने वाहनों की नीलामी के बाद सम्बंधित विभागों को नये वाहन मुहैया कराये जायेंगे। कलेक्टर ने 30 अक्टूबर के पहले नीलामी की प्रक्रिया पूर्ण करने के निर्देश दिए, बैठक मे जिला आरटीओ आनंद रूप तिवारी सहित सभी सम्बंधित अधिकारी उपस्थित थे।
कलेक्टर ने विभागवार प्रगति की जानकारी लेकर निर्देश दिए। उन्होंने ऐसे सभी वाहनों को पोर्टल मे कल तक दर्ज करने को कहा है। पंजीकृत वाहनों की अपसेट प्राइज निर्धारित करने के लिए समिति को आगे की कार्यवाई शुरू करने के निर्देश दिए। आर टी ओ, पी डब्लू डी, विद्युत् यंत्रिकी और सम्बंधित विभागीय अधिकारी इस समिति मे शामिल है। समिति द्वारा मौका मुआयना कर भौतिक मूल्य का निर्धारण किया जायेगा। आर टी ओ अधिकारी तिवारी ने बताया की स्क्रैपिंग सम्बन्धी सूचनाओं के आदान प्रदान और शंका समाधान के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप बनाया गया है। सभी सम्बंधित अधिकारी इस ग्रुप से जुड़ जाये। 261 वाहन पंद्रह साल से पुराने चिन्हित किये गए है। इसमें सभी तरह के वाहन 38 विभागों से सम्बंधित है। ज्यादातर वाहन स्वास्थ विभाग, SECL और नगर निगम से सम्बंधित है।




