छत्तीसगढ़

रायपुर पुलिस ने पकड़ा 22 लाख का अफीम, 3 गिरफ्तार चौथे की तलाश जारी….

रायपुर – पुलिस ने करीब चार किलो अफीम के साथ झारखंड से यहां पहुंचे तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है. इनमें से दो तस्कर झारखंड और एक भिलाई निवासी है. इनके एक साथी का नाम सामने आया है, वह भी झारखंड का ही है. पुलिस ने अभी इनके लोकल लिंक को गिरफ्त में नहीं लिया है, जिसके जरिया यहां अफीम खपाया जाना था. तीनों आरोपी जेल भेज दिए गए हैं. गिरफ्तार आरोपियों के नाम मोह. जसिद मिर, लेव मिंज, जसवंत सिंह बताए गए हैं. इनकी गिरफ्तारी आर.डी.ए. कार्यालय कौशल्या माता विहार के पास सेक्टर 5 से हुई. बरामद अफीम की कीमत 22 लाख बताई गई है.

आरोपियों ने नशे का सामान गुमला जिले से लेकर आने की जानकारी पुलिस को दी है. जसिद और लेव मिंज गुमला जिले के ही हैं. तीसरा आरोपी जसवंत सिंह 65 वर्ष कुरूद हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी जामुल भिलाई का निवासी है. इससे पहले रायपुर में श्यामनगर इलाके में रहने वाले दो आरोपियों को अलग-अलग जगहों पर अफीम के साथ दबोचा गया था. ये लोग भी झारखंड से ही अफीम लाते या मंगाते रहे हैं. पुलिस ने एफआईआर में महेश साहू नामक एक व्यक्ति को भी आरोपी बनाया है.

Show More

Nyazul Haque

सीजी न्यूज़ हलचल एक हिंदी समाचार वेबसाइट है जो की हिंदी साइटों में सबसे अधिक लोकप्रिय सबसे विश्वसनीय और निष्पक्ष समाचार अपने पाठकों को तक पहुचातें है। हमारी बड़ी खबरो की घटना को तत्काल पाठकों तक पहली प्राथमिकता होती है । अपने आसपास की छोटी बड़ी खबर प्रकाशन करने के लिए संपर्क कर सकते हैं। Mo.8269077840

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
BREAKING
छत्तीसगढ़: अब बिना अनुमति नहीं किया जा सकेगा कोई भी व्यापार; ठेले, गुमटी और वाहनों से व्यापार के लिए... बिलासपुर: SECR से चलने वाली चार ट्रेनें कैंसिल, 13-23 नवंबर तक अलग-अलग तिथियों पर नहीं चलेंगी गाड़ि... छत्तीसगढ़: ‘शराब बिक्री बंद करो, हाफ बिजली बिल शुरु करो; राज्योत्सव पर पुलिस पंडाल के बोर्ड पर लिखे ... बिलासपुर: फिर एक ही ट्रैक पर आई 3 ट्रेनें, यात्री ट्रेन के आगे-पीछे खड़ी हो गईं दो मालगाड़ियां; कोरब... छत्तीसगढ़: पत्रकार हत्याकांड मामले में पत्नी और प्रेमी को आजीवन कारावास की सजा बिलासपुर: रेल हादसे का असर, स्टेशन पर रुकी ट्रेनें, यात्रियों में हड़कंप और आक्रोश छत्तीसगढ़: प्रदेश में आज से वोटर लिस्ट का सत्यापन, 27 हजार BLO करेंगे घर-घर सर्वे छत्तीसगढ़: महाराजा अग्रसेन पर विवादित टिप्पणी के बाद अग्रवाल समाज ने किया थाने का घेराव; अमित बघेल क... छत्तीसगढ़: 12 कारोबारियों के घर ACB-EOW की छापेमारी, 10 गाड़ियों में पहुंची टीम; DMF घोटाले में कार्... बिलासपुर: कांग्रेस नेता के कार्यालय में चली गोली, 2 घायल; बाइक सवार नकाबपोशों ने की फायरिंग