छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़- महाराष्ट्र सीमा में मुठभेड़, 5 नक्सली ढेर, 1 जवान जख्मी

महाराष्ट्र के गढ़चिरौली और छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले सटे भामरागढ़ तहसील में सुरक्षा बलों और नक्सली समूहों के बीच मुठभेड़ की खबरें सामने आई हैं। गढ़चिरौली के एसपी कोपरशी नीलोत्पल घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि वन क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियान में सुरक्षा बलों पर गोलीबारी करने के बाद 5 नक्सली मारे गए। उक्त वन क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन जारी है और मृत नक्सलियों की पहचान करने की प्रक्रिया जारी है।

महाराष्ट्र में आगामी विधानसभा चुनावों से ठीक पहले हुई इस घटना ने ध्यान खींचा है, क्योंकि राज्य अगले महीने होने वाले चुनाव की तैयारी कर रहा है।ख़बरों के मुताबिक, छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र सीमा के गढ़चिरौली में पुलिस की C60 कमांडो और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। ऑपरेशन से जुड़े सूत्रों ने खुलासा किया है कि झड़प के दौरान सुरक्षा बलों के सदस्यों को चोटें आई हैं। बताया जा रहा है कि जिले के भामरागढ़ तहसील के कोपरी के जंगलों में मुठभेड़ जारी है, दोनों ओर से जवाबी फायरिंग जारी है।

मुठभेड़ में माओवादियों को बड़ी क्षति होने का अंदेशा है। ज्ञात हो नक्सलियों की मौजूदगी के आधार पर आपरेशन लांच किया गया था, नक्सली विरोधी विशेष दस्ता सी 60 को मुठभेड़ स्थल रवाना किये जाने की खबर है।

मिली जानकरी के मुताबिक खुफिया एजेंसियों ने पुलिस को कोपरी इलाके में नक्सलियों के जमावड़े की सुचना दी थी। इसके बाद पुलिस की टीम ने जंगल में सर्च ऑपरेशन चलाया। जवान को जंगल में देखकर नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जिसपर जवाबी कार्रवाई की गई है। खबर लिखे जाने तक, मुठभेड़ जारी थी। इस खबर पर पर्याप्त जानकारी अभी बाकि है। इसे अपडेट किया जा सकता है।

Show More

Nyazul Haque

सीजी न्यूज़ हलचल एक हिंदी समाचार वेबसाइट है जो की हिंदी साइटों में सबसे अधिक लोकप्रिय सबसे विश्वसनीय और निष्पक्ष समाचार अपने पाठकों को तक पहुचातें है। हमारी बड़ी खबरो की घटना को तत्काल पाठकों तक पहली प्राथमिकता होती है । अपने आसपास की छोटी बड़ी खबर प्रकाशन करने के लिए संपर्क कर सकते हैं। Mo.8269077840

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
BREAKING
छत्तीसगढ़: अब बिना अनुमति नहीं किया जा सकेगा कोई भी व्यापार; ठेले, गुमटी और वाहनों से व्यापार के लिए... बिलासपुर: SECR से चलने वाली चार ट्रेनें कैंसिल, 13-23 नवंबर तक अलग-अलग तिथियों पर नहीं चलेंगी गाड़ि... छत्तीसगढ़: ‘शराब बिक्री बंद करो, हाफ बिजली बिल शुरु करो; राज्योत्सव पर पुलिस पंडाल के बोर्ड पर लिखे ... बिलासपुर: फिर एक ही ट्रैक पर आई 3 ट्रेनें, यात्री ट्रेन के आगे-पीछे खड़ी हो गईं दो मालगाड़ियां; कोरब... छत्तीसगढ़: पत्रकार हत्याकांड मामले में पत्नी और प्रेमी को आजीवन कारावास की सजा बिलासपुर: रेल हादसे का असर, स्टेशन पर रुकी ट्रेनें, यात्रियों में हड़कंप और आक्रोश छत्तीसगढ़: प्रदेश में आज से वोटर लिस्ट का सत्यापन, 27 हजार BLO करेंगे घर-घर सर्वे छत्तीसगढ़: महाराजा अग्रसेन पर विवादित टिप्पणी के बाद अग्रवाल समाज ने किया थाने का घेराव; अमित बघेल क... छत्तीसगढ़: 12 कारोबारियों के घर ACB-EOW की छापेमारी, 10 गाड़ियों में पहुंची टीम; DMF घोटाले में कार्... बिलासपुर: कांग्रेस नेता के कार्यालय में चली गोली, 2 घायल; बाइक सवार नकाबपोशों ने की फायरिंग