क्राइम

2 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी, दुष्कर्म के बाद कचरे मे छोड़ भागा आरोपी, पुलिस जांच में जुटी

जांजगीर चाम्पा – जिला मुख्यालय जांजगीर में 2 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी की घटना सामने आई है. शनिवार की शाम नगर में बच्ची को गंभीर अवस्था में झाड़ियों के बीच खून से लथपथ देखा गया. जिसके बाद घायल बच्ची को उपचार के लिए जिला अस्पताल जांजगीर में भर्ती कराया गया है. जांजगीर कोतवाली थाना की पुलिस घटना की जांच में जुट गई है.

जांजगीर चाम्पा जिला मुख्यालय के वार्ड 25 में शनिवार की शाम की यह घटना है. करीब सात बजे कचरे की ढेर के पास बेहोशी की स्थिति में दो साल की मासूम बच्ची मिली. वह खून से लथपथ थी, जिसे देख अचानक लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई. घटना की सूचना फौरन बच्ची की परिजनों और पुलिस को दी गई. मौके पर पहुंचे परिजनों ने जब बच्ची को देखा तो उनके होश उड़ गए.

बच्ची के साथ दुष्कर्म की आशंका के बीच डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची. पुलिस ने बच्ची को गंभीर स्थिति में उपचार के लिए फौरन जिला अस्पताल जांजगीर में भर्ती कराया है. बच्ची की स्थिति को देखते हुए डॉक्टर विशेष निगरानी में उपचार कर रहे हैं.

परिजनों ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराई है. कोतवाली थाना जांजगीर में केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुटी है. घायल बच्ची को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है.

परिजनों ने कोतवाली थाना जांजगीर पहुंचकर बच्ची के साथ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई है. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस की टीम ने रात में ही घटनास्थल का मुआयाना किया. अज्ञात आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर पुलिस ने संदेहियों से पूछताछ शुरू कर दिया है. पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है.

Show More

Nyazul Haque

सीजी न्यूज़ हलचल एक हिंदी समाचार वेबसाइट है जो की हिंदी साइटों में सबसे अधिक लोकप्रिय सबसे विश्वसनीय और निष्पक्ष समाचार अपने पाठकों को तक पहुचातें है। हमारी बड़ी खबरो की घटना को तत्काल पाठकों तक पहली प्राथमिकता होती है । अपने आसपास की छोटी बड़ी खबर प्रकाशन करने के लिए संपर्क कर सकते हैं। Mo.8269077840

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
BREAKING
छत्तीसगढ़: अब बिना अनुमति नहीं किया जा सकेगा कोई भी व्यापार; ठेले, गुमटी और वाहनों से व्यापार के लिए... बिलासपुर: SECR से चलने वाली चार ट्रेनें कैंसिल, 13-23 नवंबर तक अलग-अलग तिथियों पर नहीं चलेंगी गाड़ि... छत्तीसगढ़: ‘शराब बिक्री बंद करो, हाफ बिजली बिल शुरु करो; राज्योत्सव पर पुलिस पंडाल के बोर्ड पर लिखे ... बिलासपुर: फिर एक ही ट्रैक पर आई 3 ट्रेनें, यात्री ट्रेन के आगे-पीछे खड़ी हो गईं दो मालगाड़ियां; कोरब... छत्तीसगढ़: पत्रकार हत्याकांड मामले में पत्नी और प्रेमी को आजीवन कारावास की सजा बिलासपुर: रेल हादसे का असर, स्टेशन पर रुकी ट्रेनें, यात्रियों में हड़कंप और आक्रोश छत्तीसगढ़: प्रदेश में आज से वोटर लिस्ट का सत्यापन, 27 हजार BLO करेंगे घर-घर सर्वे छत्तीसगढ़: महाराजा अग्रसेन पर विवादित टिप्पणी के बाद अग्रवाल समाज ने किया थाने का घेराव; अमित बघेल क... छत्तीसगढ़: 12 कारोबारियों के घर ACB-EOW की छापेमारी, 10 गाड़ियों में पहुंची टीम; DMF घोटाले में कार्... बिलासपुर: कांग्रेस नेता के कार्यालय में चली गोली, 2 घायल; बाइक सवार नकाबपोशों ने की फायरिंग