छत्तीसगढ़
पति की मौत के बाद विधायक प्रतिनिधि ने घर पर किया कब्जा, अब विधवा महिला ने कलेक्टर से की ये मांग

दंतेवाड़ा: छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिला में एक महिला ने कलेक्टर के पास जाकर मृत्यु इच्छा मांगी है। इसके साथ ही महिला ने विधायक प्रतिनिधि पर बड़ा आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि उसके पति की मौत के बाद विधायक चैतराम अटामी के प्रतिनिधि जितेंद्र गुप्ता ने उनका घर हड़प लिया है और उसे घर से बेदखल कर दिया है।दरअसल, कुछ समय पहले किरंदुल निवासी सीमा गोयल के पति का निधन हो गया। जिसके बाद विधायक प्रतिनिधि जितेंद्र गुप्ता उनके घर पर आया और उनके साथ दबंगई की। इतना ही नहीं महिला ने उसके दो बच्चों के साथ उसको घर से निकाल दिया। जिसके बाद अब वो पिछले करीब एक सालों से भटक रही है।
महिला के अनेक प्रयास के बाद भी उसका घर उसे नहीं मिल पाया है अब महिला ने कलेक्टर से गुहार लगाई है और मृत्यु इक्छा प्रकट की है।




