छत्तीसगढ़

कोरबा: डांस प्रतियोगिता में शामिल होने जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, तेज रफ्तार ट्रेलर ने लिया चपेट में

कोरबा। जिले के उरगा थाना अंतर्गत कुदुरमाल मुख्य मार्ग पर एक तेज रफ्तार ट्रेलर वाहन ने सड़क किनारे खड़े एक युवक को अपनी चपेट में ले लिया जहां उसकी घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद ट्रेलर का वाहन मौके से फरार हो गया वही देखते ही देखते राहगीरों के भीड़ एकत्रित हो गई। वहीं युवक को जिंदा समझकर अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

बताया जा रहा है कि गेवरा बस्ती नराईबोध से माजदा वाहन में सवार होकर लगभग 12 लोग उरगा थाना अंतर्गत भौसमा गांव में होने वाले डांस प्रतियोगिता में शामिल होने जा रहे थे।इस दौरान 20 वर्षीय धीरज पटेल नामक युवक की तबियत खराब हो गई।वह उल्टी करने लगा माजदा वाहन के चालक ने सड़क किनारे वाहन खड़ा किया और युवक वाहन से नीचे उतर कर सड़क किनारे खड़ा होकर उल्टी कर रहा था इस दौरान पीछे से आ रहे ट्रेलर वाहन ने युवक को चपेट में लिया। घटना के बाद ट्रेलर वाहन का चालक मौके से फरार हो गया।बताया जा रहा है कि ओवरटेक के चक्कर में यह हादसा हुआ है।

मृतक धीरज पटेल के बड़े पिताजी अश्वनी पटेल ने बताया कि धीरज को बचपन से ही डांस का शौक था और गांव में ही रहने वाले युवकों के द्वारा एक डांस ग्रुप बनाया गया था, जहां भाग लेने आ रहे थे और यह हादसा हो गया। मृतक 12वीं का छात्र था, इस घटना के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। फिलहाल इस घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फरार ट्रेलर चालक की तलाश में जुट गई है।

Show More

Nyazul Haque

सीजी न्यूज़ हलचल एक हिंदी समाचार वेबसाइट है जो की हिंदी साइटों में सबसे अधिक लोकप्रिय सबसे विश्वसनीय और निष्पक्ष समाचार अपने पाठकों को तक पहुचातें है। हमारी बड़ी खबरो की घटना को तत्काल पाठकों तक पहली प्राथमिकता होती है । अपने आसपास की छोटी बड़ी खबर प्रकाशन करने के लिए संपर्क कर सकते हैं। Mo.8269077840

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
BREAKING
छत्तीसगढ़: अब बिना अनुमति नहीं किया जा सकेगा कोई भी व्यापार; ठेले, गुमटी और वाहनों से व्यापार के लिए... बिलासपुर: SECR से चलने वाली चार ट्रेनें कैंसिल, 13-23 नवंबर तक अलग-अलग तिथियों पर नहीं चलेंगी गाड़ि... छत्तीसगढ़: ‘शराब बिक्री बंद करो, हाफ बिजली बिल शुरु करो; राज्योत्सव पर पुलिस पंडाल के बोर्ड पर लिखे ... बिलासपुर: फिर एक ही ट्रैक पर आई 3 ट्रेनें, यात्री ट्रेन के आगे-पीछे खड़ी हो गईं दो मालगाड़ियां; कोरब... छत्तीसगढ़: पत्रकार हत्याकांड मामले में पत्नी और प्रेमी को आजीवन कारावास की सजा बिलासपुर: रेल हादसे का असर, स्टेशन पर रुकी ट्रेनें, यात्रियों में हड़कंप और आक्रोश छत्तीसगढ़: प्रदेश में आज से वोटर लिस्ट का सत्यापन, 27 हजार BLO करेंगे घर-घर सर्वे छत्तीसगढ़: महाराजा अग्रसेन पर विवादित टिप्पणी के बाद अग्रवाल समाज ने किया थाने का घेराव; अमित बघेल क... छत्तीसगढ़: 12 कारोबारियों के घर ACB-EOW की छापेमारी, 10 गाड़ियों में पहुंची टीम; DMF घोटाले में कार्... बिलासपुर: कांग्रेस नेता के कार्यालय में चली गोली, 2 घायल; बाइक सवार नकाबपोशों ने की फायरिंग