क्राइम

एंबुलेंस से डीजल चोरी करते दिखा ड्राइवर, सोशल मिडिया में वीडियो हुआ वायरल

गौरेला पेंड्रा मरवाही – एसईसीएल के अस्पतालों में एडवांस लाइफ सपोर्ट प्रणाली से चलने वाली एम्बुलेंस से खुलेआम डीजल चोरी करते हुए ड्राइवर का वीडियो सोशल मिडिया में जमकर वायरल हो रहा है. पूरा मामला जीपीएम जिले के गौरेला-वेंकटनगर- अनूपपुर मार्ग का है, जहा भस्कुरा तिराहे के पास एसईसीएल के एबुलेंस से ड्राइवर डीजल निकालते दिखा.

जानकारी के अनुसार, आपातकालीन स्वास्थ्य सेवा में लगी एम्बुलेंस क्रमांक CG 12 BB 9962 का ड्राइवर ही डीजल की चोरी कर रहा था, यह जब स्थानीय ग्रामीणों ने देखा तो इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में पोस्ट कर दिया. वीडियो बनाने वाला ग्रामीण बार-बार ड्राइवर को डीजल की चोरी करने से मना कर रहा था, लेकिन उल्टे ड्राइवर ने सीनाजोरी करते हुए ग्रामीण को धमकाते हुए ‘मेरा मेहनत का है, ज्यादा होशियारी मत दिखाओ’ कहने लगा.

वही ग्रामीणों का आरोप है कि इसके पहले भी एम्बुलेंस के ड्राइवर ने कई बार इसी जगह पर गाड़ी से डीजल निकाल चुका है. अब देखने वाली बात यह है कि ड्राइवर का डीजल निकालते वीडियो वायरल होने के बाद जिम्मेदार प्रबंधन मामले में क्या कार्यवाही करता है.

Show More

Nyazul Haque

सीजी न्यूज़ हलचल एक हिंदी समाचार वेबसाइट है जो की हिंदी साइटों में सबसे अधिक लोकप्रिय सबसे विश्वसनीय और निष्पक्ष समाचार अपने पाठकों को तक पहुचातें है। हमारी बड़ी खबरो की घटना को तत्काल पाठकों तक पहली प्राथमिकता होती है । अपने आसपास की छोटी बड़ी खबर प्रकाशन करने के लिए संपर्क कर सकते हैं। Mo.8269077840

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
BREAKING
छत्तीसगढ़: अब बिना अनुमति नहीं किया जा सकेगा कोई भी व्यापार; ठेले, गुमटी और वाहनों से व्यापार के लिए... बिलासपुर: SECR से चलने वाली चार ट्रेनें कैंसिल, 13-23 नवंबर तक अलग-अलग तिथियों पर नहीं चलेंगी गाड़ि... छत्तीसगढ़: ‘शराब बिक्री बंद करो, हाफ बिजली बिल शुरु करो; राज्योत्सव पर पुलिस पंडाल के बोर्ड पर लिखे ... बिलासपुर: फिर एक ही ट्रैक पर आई 3 ट्रेनें, यात्री ट्रेन के आगे-पीछे खड़ी हो गईं दो मालगाड़ियां; कोरब... छत्तीसगढ़: पत्रकार हत्याकांड मामले में पत्नी और प्रेमी को आजीवन कारावास की सजा बिलासपुर: रेल हादसे का असर, स्टेशन पर रुकी ट्रेनें, यात्रियों में हड़कंप और आक्रोश छत्तीसगढ़: प्रदेश में आज से वोटर लिस्ट का सत्यापन, 27 हजार BLO करेंगे घर-घर सर्वे छत्तीसगढ़: महाराजा अग्रसेन पर विवादित टिप्पणी के बाद अग्रवाल समाज ने किया थाने का घेराव; अमित बघेल क... छत्तीसगढ़: 12 कारोबारियों के घर ACB-EOW की छापेमारी, 10 गाड़ियों में पहुंची टीम; DMF घोटाले में कार्... बिलासपुर: कांग्रेस नेता के कार्यालय में चली गोली, 2 घायल; बाइक सवार नकाबपोशों ने की फायरिंग