क्राइम

सिरगिट्टी थाना इलाके में अपराधियों के हौसले बुलंद, ब्लेड मारकर 3 आरोपियों ने की लूटपाट..

बिलासपुर – जिले के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में अपराधियों का आतंक देखने को मिल रहा है जिसमे बीते दिनों यहां चाकू से गोदकर एक युवक को बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया गया था, इससे पहले भी मारपीट के मामले सामने आ चुके है जिसमें पैसे के डिमांड की बात सामने आई थी, वही अब तिफरा सेक्टर डी तालाब के पास बीती रात सांई विहार निवासी प्रार्थी आदर्श सिन्द्राम से 3 अज्ञात युवकों ने ब्लेड मारकर लूटपाट की घटना को अंजाम दिया है।

मामले में पीड़ित ने सिरगिट्टी थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई है। मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी आदर्श सिन्द्राम बीती रात शहर की ओर से खरीददारी और एटीएम से पैसे निका लकर अपने घर साईं विहार जा रहा था तभी तालाब के पास नशे में धुत्त 3 आरोपियों ने उसे रोका और गाली गलौच करते हुए लूटपाट करने लगे जब प्रार्थी ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने ब्लेड से कई जगह हमला कर दिया और गले मे ब्लेड लगाकर जान से मारने की धमकी देने लगे, इसी दौरान किसी दूसरे राहगीर के आने से तीनों आरोपी सामान का बैग और पैसे लूटकर भाग गए। मामले में पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ धारा 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 304(1)-BNS, 351(2)-BNS के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

Show More

Nyazul Haque

सीजी न्यूज़ हलचल एक हिंदी समाचार वेबसाइट है जो की हिंदी साइटों में सबसे अधिक लोकप्रिय सबसे विश्वसनीय और निष्पक्ष समाचार अपने पाठकों को तक पहुचातें है। हमारी बड़ी खबरो की घटना को तत्काल पाठकों तक पहली प्राथमिकता होती है । अपने आसपास की छोटी बड़ी खबर प्रकाशन करने के लिए संपर्क कर सकते हैं। Mo.8269077840

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
BREAKING
छत्तीसगढ़: अब बिना अनुमति नहीं किया जा सकेगा कोई भी व्यापार; ठेले, गुमटी और वाहनों से व्यापार के लिए... बिलासपुर: SECR से चलने वाली चार ट्रेनें कैंसिल, 13-23 नवंबर तक अलग-अलग तिथियों पर नहीं चलेंगी गाड़ि... छत्तीसगढ़: ‘शराब बिक्री बंद करो, हाफ बिजली बिल शुरु करो; राज्योत्सव पर पुलिस पंडाल के बोर्ड पर लिखे ... बिलासपुर: फिर एक ही ट्रैक पर आई 3 ट्रेनें, यात्री ट्रेन के आगे-पीछे खड़ी हो गईं दो मालगाड़ियां; कोरब... छत्तीसगढ़: पत्रकार हत्याकांड मामले में पत्नी और प्रेमी को आजीवन कारावास की सजा बिलासपुर: रेल हादसे का असर, स्टेशन पर रुकी ट्रेनें, यात्रियों में हड़कंप और आक्रोश छत्तीसगढ़: प्रदेश में आज से वोटर लिस्ट का सत्यापन, 27 हजार BLO करेंगे घर-घर सर्वे छत्तीसगढ़: महाराजा अग्रसेन पर विवादित टिप्पणी के बाद अग्रवाल समाज ने किया थाने का घेराव; अमित बघेल क... छत्तीसगढ़: 12 कारोबारियों के घर ACB-EOW की छापेमारी, 10 गाड़ियों में पहुंची टीम; DMF घोटाले में कार्... बिलासपुर: कांग्रेस नेता के कार्यालय में चली गोली, 2 घायल; बाइक सवार नकाबपोशों ने की फायरिंग