क्राइम

कुसमुंडा खदान में त्रिपुरा राइफल्स के जवान ने AK-47 से खुद को मारी गोली

कुसमुंडा – कोरबा जिले में SECL की कुसमुंडा खदान में ड्यूटी पर तैनात त्रिपुरा राइफल्स  के जवान ने सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली।छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में SECL की कुसमुंडा खदान में ड्यूटी पर तैनात त्रिपुरा राइफल्स के जवान ने सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली।

गोली लगने से उसकी मौके पर मौत हो गई। वारदात शुक्रवार की रात लगभग 11 बजे की है। मामला कुसमुंडा थाना क्षेत्र का.मिली जानकारी के मुताबिक त्रिपुरा राइफल्स के जवान का नाम आज़ाद सिंह है। सर्विस गन (AK-47) से खुद पर फायरिंग की है।

मौके पर खून ही खून बिखरा पड़ा है।फायरिंग के बाद खदान में धुआं-धुआं हो गया।SECL और त्रिपुरा राइफल्स के अधिकारी मौके पर पहुंचेवारदात के बाद वारदात के बाद खदान में लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई थी। सूचना मिलते ही SECL और त्रिपुरा राइफल्स के अधिकारी मौके पर पहुंचे।

सूचना कुसमुंडा थाने को दी गई। वहीं पुलिस ने मौके से शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम भी मौके पर पहुंची कुसमुंडा थाना प्रभारी निरीक्षक रूपक शर्मा ने बताया कि घटना स्थल को सुरक्षा घेरे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम भी मौके पर पहुंची है। खदान में इस तरह की यह पहली घटना है।मरने से पहले फोन पर की थी बात पुलिस ने बताया कि मृतक के पास से एक मोबाइल मिला है। वहीं हेडफोन भी गले के पास रखा हुआ था। अंदाजा लगाया जा रहा है कि मौत से पहले उसने किसी से फोन पर बातचीत की है।

इसके बाद उसने यह घातक कदम उठाया है।पारिवारिक विवाद से जवान तनाव में थाSECL के डॉ. सनीश चन्द्र ने बताया कि आज़ाद सिंह शुक्रवार की रात सुरक्षा ड्यूटी में तैनात था।

जवान ने खुद को कोल स्टाफ नंबर 29 के पास अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मारी है। उनके साथियों ने जानकारी दी है कि पारिवारिक विवाद से जवान तनाव में था ।

Show More

Nyazul Haque

सीजी न्यूज़ हलचल एक हिंदी समाचार वेबसाइट है जो की हिंदी साइटों में सबसे अधिक लोकप्रिय सबसे विश्वसनीय और निष्पक्ष समाचार अपने पाठकों को तक पहुचातें है। हमारी बड़ी खबरो की घटना को तत्काल पाठकों तक पहली प्राथमिकता होती है । अपने आसपास की छोटी बड़ी खबर प्रकाशन करने के लिए संपर्क कर सकते हैं। Mo.8269077840

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
BREAKING
छत्तीसगढ़: अब बिना अनुमति नहीं किया जा सकेगा कोई भी व्यापार; ठेले, गुमटी और वाहनों से व्यापार के लिए... बिलासपुर: SECR से चलने वाली चार ट्रेनें कैंसिल, 13-23 नवंबर तक अलग-अलग तिथियों पर नहीं चलेंगी गाड़ि... छत्तीसगढ़: ‘शराब बिक्री बंद करो, हाफ बिजली बिल शुरु करो; राज्योत्सव पर पुलिस पंडाल के बोर्ड पर लिखे ... बिलासपुर: फिर एक ही ट्रैक पर आई 3 ट्रेनें, यात्री ट्रेन के आगे-पीछे खड़ी हो गईं दो मालगाड़ियां; कोरब... छत्तीसगढ़: पत्रकार हत्याकांड मामले में पत्नी और प्रेमी को आजीवन कारावास की सजा बिलासपुर: रेल हादसे का असर, स्टेशन पर रुकी ट्रेनें, यात्रियों में हड़कंप और आक्रोश छत्तीसगढ़: प्रदेश में आज से वोटर लिस्ट का सत्यापन, 27 हजार BLO करेंगे घर-घर सर्वे छत्तीसगढ़: महाराजा अग्रसेन पर विवादित टिप्पणी के बाद अग्रवाल समाज ने किया थाने का घेराव; अमित बघेल क... छत्तीसगढ़: 12 कारोबारियों के घर ACB-EOW की छापेमारी, 10 गाड़ियों में पहुंची टीम; DMF घोटाले में कार्... बिलासपुर: कांग्रेस नेता के कार्यालय में चली गोली, 2 घायल; बाइक सवार नकाबपोशों ने की फायरिंग