बिलासपुर

छत्तीसगढ़ के कबीर पंथ वंशाचार्य पर जानलेवा हमला, अनुयायियों में आक्रोश, विरोध प्रदर्शन कर किया कलेक्ट्रेट का घेराव

बिलासपुर। कबीर धर्मनगर, दामाखेड़ा में दिनांक 31 अक्टूबर 2024 की रात 9:30 बजे, कबीर पंथ के नवोदित वंशाचार्य पंथ श्री हुजूर उदितमुनी नाम साहब पर 50-60 असामाजिक तत्वों ने धारदार हथियारों और बम-पटाखों के साथ जानलेवा हमला किया। हमलावरों ने धार्मिक स्थल में घुसकर गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। इस घटना से कबीर पंथ अनुयायियों में भारी आक्रोश है।सूत्रों के अनुसार, हमलावरों का उद्देश्य धार्मिक शांति भंग करना और पंथ के अनुयायियों में भय का माहौल पैदा करना था। इसे लेकर सोमवार को कलेक्ट्रेट का घेराव किया गया।

कबीर पंथ समाज ने दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि हमले के मास्टरमाइंड और सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर कठोर सजा दी जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों।

कब क्या हुआ

 तिथि: 31.10.2024
 स्थान: कबीर धर्मनगर, दामाखेड़ा
 टारगेट: पंथ श्री हुजूर उदितमुनी नाम साहब
 असामाजिक तत्व: 50-60 लोग

2023: दामाखेड़ा में कबीर पंथ के धार्मिक आयोजन में व्यवधान।

 2022: कबीर आश्रम को धमकी भरे पत्र और धार्मिक स्थलों पर हमले की चेतावनी।

कबीर पंथ अनुयायियों की प्रतिक्रिया:

अनुयायियों का कहना है कि इस तरह की घटनाएं धार्मिक स्वतंत्रता पर हमला हैं। यदि दोषियों पर सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो प्रदेशभर में आंदोलन की चेतावनी दी गई है।

प्रशासन का बयान:

जिला प्रशासन में ने आश्वासन दिया है कि दोषियों को जल्द गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

00 शेफर चौक का नामकरण: सद्गुरु कबीर साहब चौक के बोर्ड लगाने की मांग

शहर के शेफर स्कूल चौक को सद्गुरु कबीर साहब चौक नाम देने की प्रक्रिया शासन द्वारा पूर्व में स्वीकृत की जा चुकी है। मानिकपूरी समाज की मांग पर यह नामकरण किया गया था, लेकिन चौक पर अभी तक कोई आधिकारिक बोर्ड या चिन्ह नहीं लगाया गया है।

हालांकि, वेयरहाउस रोड चौक और मंगला चौक में सद्गुरु कबीर साहब चौक का संकेतक बोर्ड (एरो) लगे हुए हैं, जिससे लोग उस दिशा में चौक का पता लगा सकते हैं। लेकिन, चौक पर उचित बोर्ड या गेट की अनुपस्थिति के कारण स्थानीय लोगों को इसका सही नाम ज्ञात नहीं हो पाता।

मानिकपूरी समाज ने कलेक्टर से अनुरोध किया है कि शेफर चौक पर सद्गुरु कबीर साहब के नाम का एक बोर्ड या गेट लगवाया जाए, ताकि इस महत्वपूर्ण चौक का नाम सार्वजनिक रूप से पहचाना जा सके और श्रद्धालुओं को उचित मार्गदर्शन मिले। प्रशासन से इस पर जल्द कार्रवाई की उम्मीद है।

Show More

Nyazul Haque

सीजी न्यूज़ हलचल एक हिंदी समाचार वेबसाइट है जो की हिंदी साइटों में सबसे अधिक लोकप्रिय सबसे विश्वसनीय और निष्पक्ष समाचार अपने पाठकों को तक पहुचातें है। हमारी बड़ी खबरो की घटना को तत्काल पाठकों तक पहली प्राथमिकता होती है । अपने आसपास की छोटी बड़ी खबर प्रकाशन करने के लिए संपर्क कर सकते हैं। Mo.8269077840

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
BREAKING
छत्तीसगढ़: अब बिना अनुमति नहीं किया जा सकेगा कोई भी व्यापार; ठेले, गुमटी और वाहनों से व्यापार के लिए... बिलासपुर: SECR से चलने वाली चार ट्रेनें कैंसिल, 13-23 नवंबर तक अलग-अलग तिथियों पर नहीं चलेंगी गाड़ि... छत्तीसगढ़: ‘शराब बिक्री बंद करो, हाफ बिजली बिल शुरु करो; राज्योत्सव पर पुलिस पंडाल के बोर्ड पर लिखे ... बिलासपुर: फिर एक ही ट्रैक पर आई 3 ट्रेनें, यात्री ट्रेन के आगे-पीछे खड़ी हो गईं दो मालगाड़ियां; कोरब... छत्तीसगढ़: पत्रकार हत्याकांड मामले में पत्नी और प्रेमी को आजीवन कारावास की सजा बिलासपुर: रेल हादसे का असर, स्टेशन पर रुकी ट्रेनें, यात्रियों में हड़कंप और आक्रोश छत्तीसगढ़: प्रदेश में आज से वोटर लिस्ट का सत्यापन, 27 हजार BLO करेंगे घर-घर सर्वे छत्तीसगढ़: महाराजा अग्रसेन पर विवादित टिप्पणी के बाद अग्रवाल समाज ने किया थाने का घेराव; अमित बघेल क... छत्तीसगढ़: 12 कारोबारियों के घर ACB-EOW की छापेमारी, 10 गाड़ियों में पहुंची टीम; DMF घोटाले में कार्... बिलासपुर: कांग्रेस नेता के कार्यालय में चली गोली, 2 घायल; बाइक सवार नकाबपोशों ने की फायरिंग