छत्तीसगढ़

प्रदेश में बदला मौसम का मिजाज, गुलाबी ठंड ने दी दस्‍तक; आज से 5 दिनों तक बारिश होने की संभावना

रायपुर- प्रदेश में धीरे-धीरे मौसम का मिजाज बदल रहा है। प्रदेश में ठंडी हवाओं का आगमन शुरू हो चुका है, जिससे सुबह और रात में गुलाबी ठंड का अनुभव होने लगा है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, ठंडी हवाओं के चलते न्यूनतम तापमान में गिरावट आने की संभावनाएं बढ़ गई हैं। हालांकि, दोपहर के समय अभी भी गर्मी का प्रभाव जारी है, जिससे प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। राजधानी रायपुर में मौसम साफ रहेगा।

मौसम विभाग के अनुसार, चक्रवात के प्रभाव से प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। मंगलवार को प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज की गई, जिसमें गंगालुर में सर्वाधिक 2 सेमी वर्षा हुई। प्रदेश में सर्वाधिक तापमान 34.3 डिग्री सेल्सियस दंतेवाड़ा में और न्यूनतम तापमान 15.9 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में दर्ज किया गया।

छत्तीसगढ़ के मौसम में चक्रवात का असर
छत्तीसगढ़ के मौसम में चक्रवात का असर भी देखने को मिल सकता है। बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवात ओडिशा तट पर पहुंचने वाला है, जिसके प्रभाव से रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर और सरगुजा संभाग के कुछ क्षेत्रों में हवाओं की गति 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा तक हो सकती है। 24 से 28 अक्टूबर के बीच प्रदेश में बादल छाए रहने और हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई जा रही है।

बन रहा है ये सिस्‍टम
वर्तमान में बंगाल की खाड़ी के पूर्वी-मध्य भाग पर एक अवदाब बना हुआ है, जो पश्चिम उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ रहा है। इसके 23 अक्टूबर 2024 तक और अधिक शक्तिशाली होकर साइक्लोनिक स्टॉर्म बनने की संभावना है। इसके बाद यह उत्तरी-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ते हुए 24 अक्टूबर तक प्रबल साइक्लोनिक स्टॉर्म में तब्दील होकर उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी तक पहुंच सकता है।

चक्रवात के प्रभाव से 24 अक्टूबर की सुबह तक यह उत्तरी ओडिशा और पश्चिम बंगाल के बीच पुरी और सागर दीप के पास से तट को पार करेगा। इस दौरान चक्रवात में हवाओं की गति 100 से 110 किलोमीटर प्रति घंटा तक होने की संभावना है, जो प्रभावित क्षेत्रों में मौसम को और अधिक गंभीर बना सकती है।

Show More

Nyazul Haque

सीजी न्यूज़ हलचल एक हिंदी समाचार वेबसाइट है जो की हिंदी साइटों में सबसे अधिक लोकप्रिय सबसे विश्वसनीय और निष्पक्ष समाचार अपने पाठकों को तक पहुचातें है। हमारी बड़ी खबरो की घटना को तत्काल पाठकों तक पहली प्राथमिकता होती है । अपने आसपास की छोटी बड़ी खबर प्रकाशन करने के लिए संपर्क कर सकते हैं। Mo.8269077840

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
BREAKING
छत्तीसगढ़: अब बिना अनुमति नहीं किया जा सकेगा कोई भी व्यापार; ठेले, गुमटी और वाहनों से व्यापार के लिए... बिलासपुर: SECR से चलने वाली चार ट्रेनें कैंसिल, 13-23 नवंबर तक अलग-अलग तिथियों पर नहीं चलेंगी गाड़ि... छत्तीसगढ़: ‘शराब बिक्री बंद करो, हाफ बिजली बिल शुरु करो; राज्योत्सव पर पुलिस पंडाल के बोर्ड पर लिखे ... बिलासपुर: फिर एक ही ट्रैक पर आई 3 ट्रेनें, यात्री ट्रेन के आगे-पीछे खड़ी हो गईं दो मालगाड़ियां; कोरब... छत्तीसगढ़: पत्रकार हत्याकांड मामले में पत्नी और प्रेमी को आजीवन कारावास की सजा बिलासपुर: रेल हादसे का असर, स्टेशन पर रुकी ट्रेनें, यात्रियों में हड़कंप और आक्रोश छत्तीसगढ़: प्रदेश में आज से वोटर लिस्ट का सत्यापन, 27 हजार BLO करेंगे घर-घर सर्वे छत्तीसगढ़: महाराजा अग्रसेन पर विवादित टिप्पणी के बाद अग्रवाल समाज ने किया थाने का घेराव; अमित बघेल क... छत्तीसगढ़: 12 कारोबारियों के घर ACB-EOW की छापेमारी, 10 गाड़ियों में पहुंची टीम; DMF घोटाले में कार्... बिलासपुर: कांग्रेस नेता के कार्यालय में चली गोली, 2 घायल; बाइक सवार नकाबपोशों ने की फायरिंग