खास खबर

त्योहारों पर रहे मिलावटखोरों से सावधान, बीमार कर सकता है आपको नकली मावा , डीएम ने दिये जांच के आदेश

बिलासपुर: त्योहारों का सीजन शुरू होने के साथ ही फिर एक बार बिलासपुर में मिठाइयों में इस्तेमाल होने वाले नकली मावा (खोवा) का खतरा मंडरा रहा है. हर साल की तरह इस बार भी मथुरा,आगरा व अन्य राज्यों से बंद बोरियों में नकली मावा आने की संभावना है .यह मिठाईयों की गुणवत्ता और ग्राहकों की सेहत के लिए गंभीर खतरा साबित हो सकता है.रेलवे स्टेशनों, बस स्टैंड पर रोजाना बोरियों में छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों में खोवा पहुंच रहा है .इसे व्यापारियों द्वारा बिलासपुर समेत आसपास के अन्य जिलों में भी भेजा जा रहा है.

इस समस्या से निपटने के लिए बिलासपुर के कलेक्टर अवनीश शरण ने खाद्य एवं औषधि विभाग को तुरंत मामले की जांच करने के निर्देश दिए हैं. कलेक्टर ने कहा कि विभाग को मिठाई दुकानों और रेस्टोरेंट्स में अभियान चलाकर खाने-पीने की सामग्री के गुणवत्ता की जांच करने का आदेश दिया गया है.

कलेक्टर अवनीश शरण ने बताया कि त्योहारी सीजन में मिठाइयों और अन्य खाद्य सामग्री की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है. उन्होंने फूड सेफ्टी ऑफिसर और उनकी टीम को सख्त निर्देश दिए हैं कि वे अभियान चलाकर मिठाई दुकानों और रेस्टोरेंट्स से सैंपल लेकर जांच करें. रिपोर्ट आने के बाद, दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

त्योहारों के सीजन में नकली मावा के इस्तेमाल से बनने वाली मिठाइयां ग्राहकों की सेहत के लिए गंभीर खतरा बन सकती हैं. खाद्य विभाग की जांच में देरी से यह खतरा और भी बढ़ जाता है. नकली मावा के सेवन से फूड प्वाइजनिंग और अन्य स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती है. इस मामले में प्रशासन की सख्ती और जागरूकता बेहद जरूरी है.

Show More

Nyazul Haque

सीजी न्यूज़ हलचल एक हिंदी समाचार वेबसाइट है जो की हिंदी साइटों में सबसे अधिक लोकप्रिय सबसे विश्वसनीय और निष्पक्ष समाचार अपने पाठकों को तक पहुचातें है। हमारी बड़ी खबरो की घटना को तत्काल पाठकों तक पहली प्राथमिकता होती है । अपने आसपास की छोटी बड़ी खबर प्रकाशन करने के लिए संपर्क कर सकते हैं। Mo.8269077840

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
BREAKING
छत्तीसगढ़: अब बिना अनुमति नहीं किया जा सकेगा कोई भी व्यापार; ठेले, गुमटी और वाहनों से व्यापार के लिए... बिलासपुर: SECR से चलने वाली चार ट्रेनें कैंसिल, 13-23 नवंबर तक अलग-अलग तिथियों पर नहीं चलेंगी गाड़ि... छत्तीसगढ़: ‘शराब बिक्री बंद करो, हाफ बिजली बिल शुरु करो; राज्योत्सव पर पुलिस पंडाल के बोर्ड पर लिखे ... बिलासपुर: फिर एक ही ट्रैक पर आई 3 ट्रेनें, यात्री ट्रेन के आगे-पीछे खड़ी हो गईं दो मालगाड़ियां; कोरब... छत्तीसगढ़: पत्रकार हत्याकांड मामले में पत्नी और प्रेमी को आजीवन कारावास की सजा बिलासपुर: रेल हादसे का असर, स्टेशन पर रुकी ट्रेनें, यात्रियों में हड़कंप और आक्रोश छत्तीसगढ़: प्रदेश में आज से वोटर लिस्ट का सत्यापन, 27 हजार BLO करेंगे घर-घर सर्वे छत्तीसगढ़: महाराजा अग्रसेन पर विवादित टिप्पणी के बाद अग्रवाल समाज ने किया थाने का घेराव; अमित बघेल क... छत्तीसगढ़: 12 कारोबारियों के घर ACB-EOW की छापेमारी, 10 गाड़ियों में पहुंची टीम; DMF घोटाले में कार्... बिलासपुर: कांग्रेस नेता के कार्यालय में चली गोली, 2 घायल; बाइक सवार नकाबपोशों ने की फायरिंग