क्राइम

छत्तीसगढ़: शराब के नशे में रेलवे लाइन पर रखा गार्डर, मालगाड़ी का इंजन हुआ क्षतिग्रस्त; आठ आरोपी गिरफ्तार

भाटापारा। होलिका दहन की रात शराब के नशे में रेलवे ट्रैक पर लोहे का गार्डर रखकर बड़ा हादसा करवाने की कोशिश करने वाले आठ आरोपियों को भाटापारा ग्रामीण थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना के कारण भाटापारा-अंबुजा रेलवे मार्ग पर आ रही मालगाड़ी का इंजन क्षतिग्रस्त हो गया, लेकिन ड्राइवर की सतर्कता से बड़ा हादसा टल गया।

ऐसे हुई घटना

14 मार्च 2025 की रात करीब 1:40 बजे सूचना मिली कि ग्राम अर्जुनी रेलवे फाटक के पास कुछ अज्ञात लोगों ने रेलवे लाइन पर लोहे के गार्डर डाल दिए हैं। ये गार्डर पांच मीटर और 3 मीटर लंबे थे, जिससे मालगाड़ी संख्या बीपीएल एमपी टकरा गई। टक्कर से इंजन के कैटल गार्ड को नुकसान हुआ। सूचना मिलते ही भाटापारा ग्रामीण थाना पुलिस ने मामले में धारा 126(2), 324(4) बीएनएस, 150 रेलवे एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की।

पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मामले की जांच कर पांच अपचारी बालकों सहित कुल आठ आरोपियों को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना अपराध कबूल कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम

1. ईश्वर चक्रधारी (21) – निवासी ग्राम अर्जुनी

2. लालू यादव (19) – निवासी अर्जुनी

3. सुरेंद्र यादव (18) – निवासी अर्जुनी

4. पांच अपचारी बालक – नाम गोपनीय

बड़ा हादसा होने से बचा

अगर ट्रेन के ड्राइवर ने समय पर सतर्कता न दिखाई होती तो यह घटना एक बड़ी रेल दुर्घटना में बदल सकती थी। पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। ग्रामीण थाना प्रभारी लखेस केवट ने आम नागरिकों से अपील की है कि इस तरह की गतिविधियों में शामिल लोगों की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि भविष्य में कोई अप्रिय घटना न हो।

Show More

Nyazul Haque

सीजी न्यूज़ हलचल एक हिंदी समाचार वेबसाइट है जो की हिंदी साइटों में सबसे अधिक लोकप्रिय सबसे विश्वसनीय और निष्पक्ष समाचार अपने पाठकों को तक पहुचातें है। हमारी बड़ी खबरो की घटना को तत्काल पाठकों तक पहली प्राथमिकता होती है । अपने आसपास की छोटी बड़ी खबर प्रकाशन करने के लिए संपर्क कर सकते हैं। Mo.8269077840

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
BREAKING
छत्तीसगढ़: अब बिना अनुमति नहीं किया जा सकेगा कोई भी व्यापार; ठेले, गुमटी और वाहनों से व्यापार के लिए... बिलासपुर: SECR से चलने वाली चार ट्रेनें कैंसिल, 13-23 नवंबर तक अलग-अलग तिथियों पर नहीं चलेंगी गाड़ि... छत्तीसगढ़: ‘शराब बिक्री बंद करो, हाफ बिजली बिल शुरु करो; राज्योत्सव पर पुलिस पंडाल के बोर्ड पर लिखे ... बिलासपुर: फिर एक ही ट्रैक पर आई 3 ट्रेनें, यात्री ट्रेन के आगे-पीछे खड़ी हो गईं दो मालगाड़ियां; कोरब... छत्तीसगढ़: पत्रकार हत्याकांड मामले में पत्नी और प्रेमी को आजीवन कारावास की सजा बिलासपुर: रेल हादसे का असर, स्टेशन पर रुकी ट्रेनें, यात्रियों में हड़कंप और आक्रोश छत्तीसगढ़: प्रदेश में आज से वोटर लिस्ट का सत्यापन, 27 हजार BLO करेंगे घर-घर सर्वे छत्तीसगढ़: महाराजा अग्रसेन पर विवादित टिप्पणी के बाद अग्रवाल समाज ने किया थाने का घेराव; अमित बघेल क... छत्तीसगढ़: 12 कारोबारियों के घर ACB-EOW की छापेमारी, 10 गाड़ियों में पहुंची टीम; DMF घोटाले में कार्... बिलासपुर: कांग्रेस नेता के कार्यालय में चली गोली, 2 घायल; बाइक सवार नकाबपोशों ने की फायरिंग