बिलासपुर

बिलासपुर: 9वीं की छात्रा ने घर पर फांसी लगाकर की खुदकुशी, एकतरफा प्यार में परेशान कर रहा था 10वीं का छात्र

बिलासपुर। जिले में 9वीं की छात्रा ने बंद कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि छात्रा स्कूल गई थी, जहां एक छात्र ने बदसलूकी की थी। इसके बाद वह घर आई और सुसाइड कर लिया। मामला रतनपुर थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के मुताबिक मृतक छात्रा का नाम पूनम रजक (14) है, जो सीता देवी हायर सेकेंडरी स्कूल में कक्षा 9वीं में पढ़ती थी। छात्रा से एक छात्र एकतरफा प्यार करता था, वह लगातार छात्रा को परेशान कर रहा था। इसी से परेशान होकर उसने खुदकुशी की है।

जानिए क्या है पूरा मामला ?

छात्रा पूनम रजक रोजाना की तरह सोमवार को भी सीता देवी हायर सेकेंडरी स्कूल गई थी। दोपहर में स्कूल से छुट्टी के बाद घर लौटी। इस दौरान परिजन को खाना परोसा। सभी को खाना खिलाने के बाद कमरे में गई और अंदर से बंद कर लिया।

छात्रा के पिता छोटू रजक के मुताबिक शाम 6 बजे कमरे की ओर गए तो कमरा अंदर से बंद मिला। परिजनों ने छात्रा को आवाज दी, लेकिन कमरे से जवाब नहीं मिला। इसके बाद परिजनों ने किसी तरह दरवाजा खोला तो छात्रा फंदे पर लटकती मिली।

परिजनों ने फंदे को काटकर शव नीचे उतारा

इस दौरान घबराए परिजन ने छात्रा के जीवित होने की आशंका से आनन-फानन में फंदा काटकर छात्रा को नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई थी। कुछ ही देर में यह खबर मोहल्ले में फैल गई, फिर पुलिस को मामले की जानकारी दी गई।

रतनपुर पुलिस मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची। इस दौरान छात्रा की लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। साथ ही रतनपुर पुलिस ने सुसाइड को लेकर परिजनों से और पड़ोसियों से पूछताछ की।

एकतरफा प्यार में परेशान कर रहा था छात्र

रतनपुर सीता देवी हायर सेकेंडरी स्कूल की प्रिंसिपल अंजना साहू ने बताया कि छात्रा के सुसाइड की जानकारी मिलते ही छात्र ने झूठी अफवाह फैला दी कि छात्रा के साथ टीचर और प्रिंसिपल ने मारपीट की है, जिससे परेशान होकर छात्रा ने जान दे दी। हालांकि पोस्टमॉर्टम में छात्रा के शरीर पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं मिले हैं।

Show More

Nyazul Haque

सीजी न्यूज़ हलचल एक हिंदी समाचार वेबसाइट है जो की हिंदी साइटों में सबसे अधिक लोकप्रिय सबसे विश्वसनीय और निष्पक्ष समाचार अपने पाठकों को तक पहुचातें है। हमारी बड़ी खबरो की घटना को तत्काल पाठकों तक पहली प्राथमिकता होती है । अपने आसपास की छोटी बड़ी खबर प्रकाशन करने के लिए संपर्क कर सकते हैं। Mo.8269077840

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
BREAKING
छत्तीसगढ़: अब बिना अनुमति नहीं किया जा सकेगा कोई भी व्यापार; ठेले, गुमटी और वाहनों से व्यापार के लिए... बिलासपुर: SECR से चलने वाली चार ट्रेनें कैंसिल, 13-23 नवंबर तक अलग-अलग तिथियों पर नहीं चलेंगी गाड़ि... छत्तीसगढ़: ‘शराब बिक्री बंद करो, हाफ बिजली बिल शुरु करो; राज्योत्सव पर पुलिस पंडाल के बोर्ड पर लिखे ... बिलासपुर: फिर एक ही ट्रैक पर आई 3 ट्रेनें, यात्री ट्रेन के आगे-पीछे खड़ी हो गईं दो मालगाड़ियां; कोरब... छत्तीसगढ़: पत्रकार हत्याकांड मामले में पत्नी और प्रेमी को आजीवन कारावास की सजा बिलासपुर: रेल हादसे का असर, स्टेशन पर रुकी ट्रेनें, यात्रियों में हड़कंप और आक्रोश छत्तीसगढ़: प्रदेश में आज से वोटर लिस्ट का सत्यापन, 27 हजार BLO करेंगे घर-घर सर्वे छत्तीसगढ़: महाराजा अग्रसेन पर विवादित टिप्पणी के बाद अग्रवाल समाज ने किया थाने का घेराव; अमित बघेल क... छत्तीसगढ़: 12 कारोबारियों के घर ACB-EOW की छापेमारी, 10 गाड़ियों में पहुंची टीम; DMF घोटाले में कार्... बिलासपुर: कांग्रेस नेता के कार्यालय में चली गोली, 2 घायल; बाइक सवार नकाबपोशों ने की फायरिंग