
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। बुधवार सुबह रायपुर, दुर्ग, भिलाई और बिलासपुर में ईडी की टीमों ने एक साथ दबिश दी। कार्रवाई मुख्य रूप से कृषि कारोबार से जुड़े व्यापारियों के ठिकानों पर की जा रही है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, रायपुर के शंकर नगर स्थित कारोबारी विनय गर्ग के घर पर भी ईडी की टीम पहुंची और तलाशी शुरू की। बताया जा रहा है कि करीब 8 से 10 अधिकारियों की टीम सशस्त्र बलों के साथ मिलकर राजधानी रायपुर समेत अलग-अलग 8 से 10 ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।
फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि ईडी की यह कार्रवाई किस घोटाले या प्रकरण से जुड़ी हुई है। अभी तक एजेंसी की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।
⚫अपडेट जारी… मामले के खुलासे का इंतजार।⚫
छापेमारी स्थान : रायपुर, दुर्ग, भिलाई और बिलासपुर
मुख्य कारोबारी : विनय गर्ग (शंकर नगर, रायपुर)
कार्रवाई : सुबह से अलग-अलग ठिकानों पर दबिश
एजेंसी की स्थिति : आधिकारिक जानकारी आना बाकी




