क्राइमछत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: पत्नी ने बॉयफ्रेंड से करवा दी बेरोजगार पति की हत्या, शराब पिलाई, फिर पत्थर से सिर कुचला; 25 साल से था अफेयर

दुर्ग। जिले में एक महिला ने बॉयफ्रेंड से अपने पति की हत्या करवा दी। दोनों के बीच पिछले 25 साल से अफेयर था। पति बेरोजगार था और शराब के नशे का आदी था। वह अक्सर घर पर रहता था। महिला की बॉयफ्रेंड से मुलाकात नहीं हो पा रही थी। इसलिए महिला ने पति को रास्ते से हटाने की साजिश रची।

आरोपियों ने सबूत छुपाने के इरादे से हत्या वाली जगह को घर से 15 किलोमीटर दूर चुना। बॉयफ्रेंड महिला के पति को शराब पिलाने के बहाने उसे सुनसान जगह पर ले गया। फिर पत्थर से सिर कुचलकर हत्या कर दी। गर्लफ्रेंड को फोन कर कहा- काम हो गया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामला पुलगांव थाना क्षेत्र का है।

⚫जानिए क्या है पूरा मामला⚫

24 अगस्त 2025 को दुर्ग के नगपुरा इलाके के आंवला बाड़ी में एक व्यक्ति का शव मिला, जिसकी पहचान नहीं हो पा रही थी। पुलिस ने उसकी पहचान के लिए फोटो वायरल किए। थोड़ी देर बाद एक महिला अंजनी ठाकुर (44) पुलिस के पास आई और शव की पहचान अपने पति धनेश ठाकुर (45) के रूप में की।

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में सामने आया कि मौत सिर पर किसी भारी चीज से वार करने की वजह से हुई थी। पुलिस ने तुरंत हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू की।

⚫अफेयर बना हत्या की वजह⚫

जांच में पुलिस को पता चला कि अंजनी ठाकुर का अफेयर हरपाल सिंह उर्फ छोटू (45) नाम के व्यक्ति से पिछले 25 सालों से चल रहा था। हरपाल अक्सर उसके घर आता-जाता था। संदेह के आधार पर हरपाल से पूछताछ की गई, जिसमें उसने 25 साल पुराने अफेयर की बात स्वीकार की।

हरपाल ने बताया कि अंजनी का पति धनेश शराब का आदी था, जो बेरोजगार भी था और आए दिन पैसे मांगकर पत्नी से झगड़ा करता था। वह घर से बाहर नहीं निकलता था, जिससे अंजनी और हरपाल के बीच मुलाकात मुश्किल हो गई थी। इसी वजह से धनेश की हत्या की साजिश रची।

⚫जानिए कैसे हुई हत्या⚫

22 अगस्त को सुबह 11 बजे, हरपाल ने अंजनी के एक्टिवा स्कूटर से धनेश को शराब पिलाने के बहाने नगपुरा के एक सुनसान बगीचे में ले गया। वहां उसे शराब पिलाई, जब वह नशे में बेसुध हो गया तो उसके सिर पर पत्थर मारकर उसकी हत्या कर दी।

इसके बाद हरपाल ने अंजनी को फोन कर बताया कि “काम हो गया” और वह घर लौट आया। घटनास्थल को जानबूझकर दूर चुना गया ताकि कोई संदेह न हो।

⚫शक के आधार पर आरोपी पकड़ाया⚫

पुलिस ने जांच तेज की और शक के आधार पर हरपाल को पूछताछ के लिए बुलाया। पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल लिया। इसके बाद पुलिस ने हरपाल और अंजनी दोनों को गिरफ्तार कर किया है।

Show More

Nyazul Haque

सीजी न्यूज़ हलचल एक हिंदी समाचार वेबसाइट है जो की हिंदी साइटों में सबसे अधिक लोकप्रिय सबसे विश्वसनीय और निष्पक्ष समाचार अपने पाठकों को तक पहुचातें है। हमारी बड़ी खबरो की घटना को तत्काल पाठकों तक पहली प्राथमिकता होती है । अपने आसपास की छोटी बड़ी खबर प्रकाशन करने के लिए संपर्क कर सकते हैं। Mo.8269077840

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
BREAKING
छत्तीसगढ़: अब बिना अनुमति नहीं किया जा सकेगा कोई भी व्यापार; ठेले, गुमटी और वाहनों से व्यापार के लिए... बिलासपुर: SECR से चलने वाली चार ट्रेनें कैंसिल, 13-23 नवंबर तक अलग-अलग तिथियों पर नहीं चलेंगी गाड़ि... छत्तीसगढ़: ‘शराब बिक्री बंद करो, हाफ बिजली बिल शुरु करो; राज्योत्सव पर पुलिस पंडाल के बोर्ड पर लिखे ... बिलासपुर: फिर एक ही ट्रैक पर आई 3 ट्रेनें, यात्री ट्रेन के आगे-पीछे खड़ी हो गईं दो मालगाड़ियां; कोरब... छत्तीसगढ़: पत्रकार हत्याकांड मामले में पत्नी और प्रेमी को आजीवन कारावास की सजा बिलासपुर: रेल हादसे का असर, स्टेशन पर रुकी ट्रेनें, यात्रियों में हड़कंप और आक्रोश छत्तीसगढ़: प्रदेश में आज से वोटर लिस्ट का सत्यापन, 27 हजार BLO करेंगे घर-घर सर्वे छत्तीसगढ़: महाराजा अग्रसेन पर विवादित टिप्पणी के बाद अग्रवाल समाज ने किया थाने का घेराव; अमित बघेल क... छत्तीसगढ़: 12 कारोबारियों के घर ACB-EOW की छापेमारी, 10 गाड़ियों में पहुंची टीम; DMF घोटाले में कार्... बिलासपुर: कांग्रेस नेता के कार्यालय में चली गोली, 2 घायल; बाइक सवार नकाबपोशों ने की फायरिंग