छत्तीसगढ़

पानी से भरे डबरी में घुसी स्कॉर्पियो, 7 लोगों की मौत, JCB की मदद से निकाला गया स्कॉर्पियो

बलरामपुर – जिले के राजपुर में शनिवार रात साढ़े 8 बजे लडुवा गांव के पास एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो पलटते हुए पानी से भरे डबरी में जा घुसी। हादसे में 7 लोगों की जान गई है, जबकि चालक गंभीर रूप से घायल है।

जिस डबरी में स्कॉर्पियो घुसी वो झाड़ियों से घिरी थी, उसमें करीब 10 फीट पानी भरा हुआ था। हादसे के बाद गाड़ी के सभी गेट लॉक हो गए, कांच भी बंद थे, जिससे कोई बाहर नहीं निकल सका। सिर्फ ड्राइवर के गेट कांच खुला था, जिसे लोगों ने खिड़की से खींचकर बाहर निकाल लिया। फिर हादसे की सूचना पुलिस को दी। सभी दिवाली मनाकर राजपुर से कुसमी जा रहे थे।

राजपुर पुलिस टीम ने डबरी में डूबी स्कॉर्पियो को JCB की मदद से बाहर निकाला। जब तक गाड़ी को बाहर निकाला गया, सबकी सांसें थम चुकी थीं। स्थानीय लोगों की मदद से सभी को राजपुर सीएचसी लाया गया, जहां 6 लोगों को डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

दुर्घटनाग्रस्त स्कॉर्पियो में 8 लोग सवार थे। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सभी कुसमी क्षेत्र के लरिमा से सूरजपुर जाने के लिए निकले थे। 6 मृतकों में एक ही परिवार के तीन सदस्य शामिल थे।

Show More

Nyazul Haque

सीजी न्यूज़ हलचल एक हिंदी समाचार वेबसाइट है जो की हिंदी साइटों में सबसे अधिक लोकप्रिय सबसे विश्वसनीय और निष्पक्ष समाचार अपने पाठकों को तक पहुचातें है। हमारी बड़ी खबरो की घटना को तत्काल पाठकों तक पहली प्राथमिकता होती है । अपने आसपास की छोटी बड़ी खबर प्रकाशन करने के लिए संपर्क कर सकते हैं। Mo.8269077840

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
BREAKING
छत्तीसगढ़: अब बिना अनुमति नहीं किया जा सकेगा कोई भी व्यापार; ठेले, गुमटी और वाहनों से व्यापार के लिए... बिलासपुर: SECR से चलने वाली चार ट्रेनें कैंसिल, 13-23 नवंबर तक अलग-अलग तिथियों पर नहीं चलेंगी गाड़ि... छत्तीसगढ़: ‘शराब बिक्री बंद करो, हाफ बिजली बिल शुरु करो; राज्योत्सव पर पुलिस पंडाल के बोर्ड पर लिखे ... बिलासपुर: फिर एक ही ट्रैक पर आई 3 ट्रेनें, यात्री ट्रेन के आगे-पीछे खड़ी हो गईं दो मालगाड़ियां; कोरब... छत्तीसगढ़: पत्रकार हत्याकांड मामले में पत्नी और प्रेमी को आजीवन कारावास की सजा बिलासपुर: रेल हादसे का असर, स्टेशन पर रुकी ट्रेनें, यात्रियों में हड़कंप और आक्रोश छत्तीसगढ़: प्रदेश में आज से वोटर लिस्ट का सत्यापन, 27 हजार BLO करेंगे घर-घर सर्वे छत्तीसगढ़: महाराजा अग्रसेन पर विवादित टिप्पणी के बाद अग्रवाल समाज ने किया थाने का घेराव; अमित बघेल क... छत्तीसगढ़: 12 कारोबारियों के घर ACB-EOW की छापेमारी, 10 गाड़ियों में पहुंची टीम; DMF घोटाले में कार्... बिलासपुर: कांग्रेस नेता के कार्यालय में चली गोली, 2 घायल; बाइक सवार नकाबपोशों ने की फायरिंग