बिलासपुर
दीपावली की रौनक खास रहने दीजिये, दुर्घटना से पहले सतर्क रहिये।
बिलासपुर के विभिन्न जगहों पर नगर निगम द्वारा लगाया गया है फटाका बाजार, लेकिन कोई सुरक्षा व्यवस्था नहीं।

बिलासपुर। हर साल की तरह इस साल भी नगर निगम द्वारा बिलासपुर के विभिन्न स्थानों मे फटाका बाजार लगाया गया है, जिसमे साइंस कॉलेज मैदान, सी ऍम डी कॉलेज मैदान, मंगला स्थित मैदान, तिफरा न्यू बस स्टैंड के बाजु मे अंधमुख बधिर शाला मैदान और भी अन्य जगहों पर बाजार सज चूका है।
लेकिन निगम की ओर से कोई सुरक्षा व्यवस्था नजर नहीं आती, बाजार मे व्यापारियों का कहना है इस तीन – चार दिवसीय बाजार मे कभी भी आगजनी की घटना हो सक्ति है जिसके लिए नगर निगम जिम्मेदार नहीं दिख रहा है जहाँ बाजार लगे है वहां आसपास घनी आबादी रहती है घटना इतनी बड़ी हो सक्ति है इसका अंदाजा नहीं लगाया जा सकता है।
दीपावली के मौके पर इन बाजारों मे जल्द से जल्द फायर ब्रिगेड उपलब्ध करना नगर निगम की जिम्मेदारी है जिससे कोई बड़ी घटना होने से बचा जा सके।




