बिलासपुर

चांटीडीह,चिंगराजपारा में देर रात्रि कप्तान की पदयात्रा…गाड़ी छोड़कर भागे अपराधी..लोगों ने बताया..पुलिस सायरन बजाकर चली जाती है…एसपी ने दिया तत्काल यह आदेश

बिलासपुर– देर रात्रि पुलिस कप्तान रजनेश सिंह आपरेशन स्ट्रीट अभियान के पीछे सर्च अभियान चलाया। अपने विशेष टीम के साथ देर रात्रि करीब 11 बजे सरकन्डा थाना क्षेत्र के करीब एक दर्जन से अधिक इलाकों का औचक दौरा कर पदयात्रा किया है। इस दौरान स्थानीय लोगों ने देर रात्रि पुलिस कप्तान को देखकर भय मिश्रित आश्चर्य जाहिर किया। साथ ही अपराधिक तत्वों को भागते देखकर खुशी का इजहार किया। इस दौारन स्थानीय लोगों के साथ पदयात्रा कर कप्तान ने संवाद भी किया। बेहतर पुलिसिंग का सुझाव मांगा। क्षेत्र में पुलिस कप्तान की उपस्थिति की जानकारी मिलते ही पेट्रोलिंग पार्टी भी पहुंच गयी। इसके बाद कप्तान के ही सामने स्थानीय लोगों की मदद से धरपकड़ और चेकिंग अभियान चलाया गया।

जानकारी देते चलें कि पिछले एक सप्ताह से आपरेशन स्ट्रीट के तहत देर रात्रि पुलिस टीम शहर के कोने कोने में पहुंच रही है। इसी क्रम में पुलिस कप्तान रजनेश सिंह अभियान की जायजा लेने बिना सूचना विशेष टीम के साथ सरकन्डा थाना क्षेत्र के चांटीडीह और चिंगराजपारा पहुंचे। देर रात्रि क्षेत्र में एसपी के पहुंचने की जानकारी से स्थानीय लोगों में हड़कम्प मच गया। इसके पहले लोग दिमागी घोड़ा दौड़ाते रजनेश सिंह ने आगे बढ़कर स्थानीय लोगों से संवाद शुरू कर दिया। इस दौारन लोगों ने क्षेत्र में बढ़ते अपराधिक गतिविधियों को लेकर अपनी परेशानियों को पेश किया। मामले की जानकारी मिलते ही आपरेशन स्ट्रीट की टीम भी मौके पर पहुंच गयी। फिर देखते ही देखने लोगों का जमावड़ा लग गया।

औचक छापामार कार्रवाई के दौरान पुलिस कप्तान ने भरत चौक, गणेश चौक, रामायण चौक, स्कूल चौक,प्रभात चौक कबीर चौक क्षेत्र में पैदल यात्रा कर लोगों को शांति व्यवस्था बनाकर रखने को कहा। पैदल यात्रा में स्थानीय लोगों ने भी शिरकत किया। इसके साथ ही सभी ने बारी बारी से पुलिस कप्तान से वस्तुस्थिति के बारे में बताया।

इस दौरान देर रात्रि स्थानीय लोगों के साथ देखकर कुछ बदमाश भागते नजर आए। लेकिन पुलिस पार्टी ने दौड़ाकर लोगों को धर दबोचा। साथ ही दर्जनों गाड़ियों को कब्जे में लेने केअलावा आपत्तिजनक सामनों को बरामद किया। धरपकड़ के दौरान शराबियों के साथ पुलिस ने शराब भी बरामद किया। धरपकड़ की चपेट में आए…कुछ लोगों ने बताया कि खाना पीना के बाद दिनभर की थकान मिटाने बैठे और खड़े हैं। पुलिस ने ऐसे लोगों को तत्काल छोड़ा। बावजूद इसके ऐसे प्रभावित लोगों ने कार्रवाई का समर्थन किया।

स्थानीय लोगों ने बताया कि देर रात्रि पुलिस की गाड़ी तो आती है…लेकिन सायरन बजाकर चली जाती है। सायरन सुनते ही गुण्डा बदमाश भागकर गलियों में छिप जाते हैं। लेकिन पिछले एक सप्ताह से छापामार कार्यवाही के चलते गुण्डा बदमाशों में भय का वातवरण है। यही कारण है कि कुछ दिनों से गुण्डा बदमाश मेन रोड की वजाय गलियों में दुबक अपनी गतिविधियों को अंजाम देते हैं। कप्तान ने आश्वासन दिया कि निश्चित समय के बाद घर में रहें। लेकिन आंख खोल कर रखें। किसी भी प्रकार की अवैधानिक गतिविधियों की जानकारी तत्काल थाना और उन्हें दें।
पुलिस आपके साथ
पैदल यात्रा में शामिल स्थानीय लोगों ने सुझाव दिया कि पेट्रोलिंग पार्टी को गलियों में जाने का आदेश दिया जाए। जिससे बदमाशों को छिपने का कोई अवसर ना मिल सके। रजनेश सिंह ने टीम को लोगों के सुझाव पर तत्काल अमल करने को कहा. रजनेश सिंह ने इसके बाद पटवारी प्रशिक्षण कार्यालय के आसपास भी पदयात्रा कर लोगों को भरोसा दिलाया कि जरने की जरूरत नहीं .पुलिस आपके साथ है।

Show More

Nyazul Haque

सीजी न्यूज़ हलचल एक हिंदी समाचार वेबसाइट है जो की हिंदी साइटों में सबसे अधिक लोकप्रिय सबसे विश्वसनीय और निष्पक्ष समाचार अपने पाठकों को तक पहुचातें है। हमारी बड़ी खबरो की घटना को तत्काल पाठकों तक पहली प्राथमिकता होती है । अपने आसपास की छोटी बड़ी खबर प्रकाशन करने के लिए संपर्क कर सकते हैं। Mo.8269077840

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
BREAKING
छत्तीसगढ़: अब बिना अनुमति नहीं किया जा सकेगा कोई भी व्यापार; ठेले, गुमटी और वाहनों से व्यापार के लिए... बिलासपुर: SECR से चलने वाली चार ट्रेनें कैंसिल, 13-23 नवंबर तक अलग-अलग तिथियों पर नहीं चलेंगी गाड़ि... छत्तीसगढ़: ‘शराब बिक्री बंद करो, हाफ बिजली बिल शुरु करो; राज्योत्सव पर पुलिस पंडाल के बोर्ड पर लिखे ... बिलासपुर: फिर एक ही ट्रैक पर आई 3 ट्रेनें, यात्री ट्रेन के आगे-पीछे खड़ी हो गईं दो मालगाड़ियां; कोरब... छत्तीसगढ़: पत्रकार हत्याकांड मामले में पत्नी और प्रेमी को आजीवन कारावास की सजा बिलासपुर: रेल हादसे का असर, स्टेशन पर रुकी ट्रेनें, यात्रियों में हड़कंप और आक्रोश छत्तीसगढ़: प्रदेश में आज से वोटर लिस्ट का सत्यापन, 27 हजार BLO करेंगे घर-घर सर्वे छत्तीसगढ़: महाराजा अग्रसेन पर विवादित टिप्पणी के बाद अग्रवाल समाज ने किया थाने का घेराव; अमित बघेल क... छत्तीसगढ़: 12 कारोबारियों के घर ACB-EOW की छापेमारी, 10 गाड़ियों में पहुंची टीम; DMF घोटाले में कार्... बिलासपुर: कांग्रेस नेता के कार्यालय में चली गोली, 2 घायल; बाइक सवार नकाबपोशों ने की फायरिंग