महिला के पेट में बच्चा और बच्चे के पेट में एक और बच्चा… सोनोग्राफी देख दंग रह गए डॉक्टर

महाराष्ट्र – महाराष्ट्र (Maharashtra) के बुलढाना (Buldhana) जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक गर्भवती महिला की सोनोग्राफी (Sonography of a pregnant woman) चर्चा में है। डॉक्टर ने महिला की सोनोग्राफी का बारीकी से अध्यन किया तो महिला के पेट में बच्चा और बच्चे के पेट में एक और बच्चा दिखा। इसके बाद डॉक्टर चौंक गए। डॉक्टरों ने अपने संदेह को दूर करने के लिए महिला की तीन बार सोनोग्राफी की। सभी सोनोग्राफी में महिला के पेट में भ्रूण और उस भ्रूण के पेट में एक और भ्रूण दिखा। महिला को डिलीवरी में कोई समस्या न हो, इसलिए उसे बड़े अस्पताल भेज दिया।
दरअसल, पूरा मामला बुलढाना सरकारी अस्पताल का है। यहां दो दिन पहले जिले के मोताला तहसील के एक गांव से 9 माह की गर्भवती महिला (32 साल) सरकारी महिला रुग्णालय पहुंची थी। वहां डॉक्टर प्रसाद अग्रवाल ने गर्भवती की सोनोग्राफी की।
सोनोग्राफी करते समय उन्हें महिला के पेट में बच्चा तो दिखाई दिया। साथ ही उसी बच्चे के पेट कुछ और भी दिखाई दिया। डॉक्टर अग्रवाल ने और तीन बार महिला की सोनोग्राफी की तो उन्हें दिखाई दिया कि जो पेट में बच्चा है, उसके पेट में भी एक बच्चा है। डॉक्टर अग्रवाल ने यह बात अपने वरिष्ठों को बताई. वरिष्ठों ने गर्भवती महिला को डिलीवरी और किसी भी प्रकार की कोई समस्या न हो, इसलिए संभाजीनगर भेज दिया।
महिला रोग विशेषज्ञ (Gynecologist) डॉक्टर प्रसाद अग्रवाल ने कहा फिलहाल भ्रूण से महिला को तो कोई प्रॉब्लम नहीं है। हालांकि डिलीवरी के बाद जन्मे बच्चे का जल्द उपचार नहीं हुआ तो उसकी ग्रोथ में बाधा आ सकती है।
वहीं सिविल सर्जन डॉक्टर भागवत भुसारी ने बताया कि इसे डॉक्टरी भाषा में fetus in feto (भ्रूण में भ्रूण) कहा जाता है। दुनिया में ऐसे मामले 200 के लगभग हुए हैं, जिसमें भारत में ऐसे मामले अबतक 15 से 20 हुए हैं।




